कोरबा:- चेक बाउंस से जुडे़ न्यायालय में लंबित मामलों का अब राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जा सकेगा। इसके लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा ने जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालयों के स्तर पर आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने हेतु आमजन से अपील की है।







