उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की स्वास्थ्य ठीक नहीं है. सूत्रों के अनुसार, बीती रात 2 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनके हार्ट में स्टंट डाला गया है. फिल्हाल एम्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. वहीं अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, रविवार (9 मार्च, 2025) को उन्हें सुबह-सुबह दिल्ली एम्स के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.













