• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

NBTV24 by NBTV24
May 10, 2026
in छत्तीसगढ़
0
देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:–अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के डोंगरिया में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज की एकता, संगठन, सामाजिक चेतना तथा देश और प्रदेश के विकास में कुर्मी समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि एक संगठित और सशक्त समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को सिंचाई, सड़क और धार्मिक पर्यटन से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात भी दी। इससे पूर्व उन्होंने जलेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुर्मी समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान विभूतियों ने देश की एकता, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज मेहनतकश, प्रगतिशील और जागरूक समाज है, जिसने खेती-किसानी से लेकर शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक नेतृत्व तक हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के नए दौर से गुजर रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करा रही है तथा अब तक लगभग 42 हजार श्रद्धालु इसका लाभ ले चुके हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी पुनः प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 27 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है, जिससे प्रदेश की लाखों मातृशक्ति के खातों में 27-27 हजार रुपये की राशि पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार 500 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और आधुनिकीकरण पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की पांच प्रमुख शक्ति पीठों को विकसित कर धार्मिक और सांस्कृतिक कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जो समाज शिक्षित और संगठित होता है, वही निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करता है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। उन्होंने कहा कि जिस समाज के प्रेरणास्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महानायक हों, वह समाज स्वाभाविक रूप से गौरवशाली और प्रगतिशील बनता है। उन्होंने समाज से शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता, संगठन और पारस्परिक विश्वास है। उन्होंने कहा कि जहां विश्वास, संस्कार और चरित्र का समावेश होता है, वहां समाज निरंतर प्रगति करता है और नई पीढ़ियों को दिशा देता है।

तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह ने कहा कि कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख, जागरूक और प्रगतिशील समाज है, जिसकी मजबूत उपस्थिति प्रदेश के लगभग प्रत्येक गांव में दिखाई देती है। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि कुर्मी समाज मेहनत, कर्मठता और प्रगतिशील सोच के लिए जाना जाता है तथा समाज के लोग हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश कटियार ने कहा कि कुर्मी समाज की संगठनात्मक परंपरा 132 वर्षों से अधिक पुरानी है। समाज ने अपनी मेहनत, सामाजिक मूल्यों और एकता के बल पर देशभर में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कुर्मी समाज की सक्रिय भागीदारी रही है, वहां विकास और सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिली है।

इस अवसर पर गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं समाज के लोग उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

CM विजय ने दिया तोहफा इतने यूनिट फ्री बिजली के साथ स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का किया ऐलान…

Next Post

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

Related Posts

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक
छत्तीसगढ़

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सौर इस योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक…
छत्तीसगढ़

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सौर इस योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक…

July 25, 2026
बेटी पराई नहीं होती’, अब विवाहित बेटी को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, प्रदेश के इस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला…
छत्तीसगढ़

बेटी पराई नहीं होती’, अब विवाहित बेटी को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, प्रदेश के इस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया इसका प्रेरक उदाहरण…

July 25, 2026
मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान
छत्तीसगढ़

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

July 24, 2026
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…
छत्तीसगढ़

CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

July 24, 2026
Next Post
अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

July 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
सामान्य

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

by NBTV24
July 25, 2026
0

नई दिल्ली:– केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने...

Read more
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

July 25, 2026
AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया में छात्रों को लेकर दिया ये संदेश…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया में छात्रों को लेकर दिया ये संदेश…

July 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com