• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

गया से 15 किलोमीटर दूर इस गांव के हर घर में है एक संगीतकार…

NBTV24 by NBTV24
March 12, 2025
in आज
0
गया से 15 किलोमीटर दूर इस गांव के हर घर में है एक संगीतकार…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

गया : बिहार के गया शहर का इतिहास सतयुग काल से जुड़ा है. इस शहर से 15 किलोमीटर दूर परैया प्रखंड में एक गांव है ईश्वरपुर. इस गांव की गलियों से जब आप गुजरेंगे तो आपके कानों में मधुर संगाीत सुनाई पड़ेगी. ऐसा लगेगा जैसे संगीत रूपी विद्या यहां के कण-कण में विराजमान है. 250 घरों वाले इस गांव में हर घर में संगीत के जानकार हैं.ईश्वरपुर, म्यूजिशियन गांव से मशहूर : ईश्वरपुर को म्यूजिशियन का गांव कहा जाता है. यहां के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग हर कोई अपने आप में संगीत से बड़ा जुड़ाव रखता है. इनकी संगीत की कलाकारी बेजोड़ होती है. ईश्वरपुर में आज भी तकरीबन सभी घरों में तबला वादन, हारमोनियम, सितार, ध्रुपद, धमाल, गायकी, तालपुरा, पखावज वादन, ख्याल गायकी जैसे शास्त्रीय संगीत की गूंज होती है.

ईश्वरपुर गांव जाने वाला रास्ता ।शास्त्रीय संगीत के चारों पट की गायकी ईश्वरपुर के लोगों में विद्यमान है. चारों पट की गायकी ध्रुपद, धमाल, ठुमरी, ख्याल को कहा जाता है, जो यहां के कलाकारों में समाहित है. ईश्वरपुर की वादियों में संगीत बहती है. यहां पुरुषों ही नहीं बल्कि, लड़कियों ने भी संगीत के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है.विदेशों तक यहां के संगीत का जादू : बिहार के ढाई सौ घरों वाले ईश्वरपुर गांव के संगीत का जादू आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली है. यहां के लोग कई राज्यों में संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. काम ही नहीं बल्कि अच्छे-अच्छे मुकाम पर इनका कैरियर भी बना हुआ है.

देश-विदेश में ईश्वरपुर गांव के संगीत का जलवा ।कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने ईश्वरपुर के संगीत को अमर कर दिया. इन नाम में बात करें तो स्वर्गीय कामेश्वर पाठक संगीत नाटक अकादमी दिल्ली से पुरस्कृत हुए. उनकी ख्याल ठुमरी देख सुनकर लोग अचंभित रह जाते थे. उन्हें बिहार का इस क्षेत्र में बादशाह कहा जाता था.इसी प्रकार स्व. श्रीकांत पाठक रेडियो स्टेशन के गायक रहे. स्व. बलिराम पाठक सितार ए हिंद की उपाधि से नवाजे गए. जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी, तो उस समय काल में इन्हें पुरस्कृत किया गया था. इसी प्रकार स्व. जयराम तिवारी ठुमरी के बादशाह थे. स्व. मदन मोहन उपाध्याय लखनऊ रेडियो स्टेशन में कार्यरत रहे, वह प्रसिद्ध तबला वादक थे.

संगीत शिक्षक मनीष कुमार पाठक (।वहीं, वर्तमान में बड़े नामों की बात करें तो रवि शंकर उपाध्याय संगीत नाटक अकादमी दिल्ली में प्रोफेसर हैं. महिमा उपाध्याय दिल्ली में संगीत के क्षेत्र में बड़े मुकाम पर हैं. विनोद पाठक विश्व स्तरीय तबला वादक के रूप में जाने जाते हैं और जाकिर हुसैन के साथ भी यह प्ले करते थे. इसी प्रकार विदेश में अभी अशोक पाठक सितार वादन में, विनय पाठक म्यूजिक कंपोज में ईश्वरपुर में सीखे संगीत को बिखेर रहे हैं. यहां के बड़े-बड़े ऐसे नाम हैं, जो कई यूनिवर्सिटी में है.400 साल पहले आए थे : अब जरा आपको फ्लैशबैक में लिए चलते हैं. बात 400 साल पहले राजा-महाराजा के काल से शुरू होती है. टिकारी महाराज ने राजस्थान से ईश्वरपुर आए गौड़ ब्राह्मणों की गायकी को सम्मान देते हुए उन्हें राजकीय गायक का दर्जा दिया. यही नहीं 1100 एकड़ भूमि देकर ईश्वरपुर गांव को बसाया.

तबला वादन करते ईश्वरपुर निवासी ।ईश्वरपुर के मनीष कुमार पाठक वर्तमान में अच्छे संगीतज्ञ हैं. संगीत शिक्षक भी हैं. मनीष बताते हैं कि राजस्थान से सदियों पहले हमारे पूर्वज यहां आए थे. तब राजस्थान राज घराना खत्म हो रहा था. मुगलों का कहर जारी था. उस वक्त राजस्थान में हमारे पूर्वज राजा रजवाड़े के राज गायक होते थे. टिकारी में महाराज ने राज गायक का दर्जा हमारे पूर्वज को दिया.”आज दरभंगा घराना, डुमरांव घराना, बेतिया घराना, गया घराना, यहां जो भी है, हम लोग सभी परिवार हैं. हम लोग तानसेन के वंशज से जुड़ाव रखते हैं. पूर्वज भी ऐसा बताते रहे हैं.”- मनीष कुमार पाठक, संगीत शिक्षक, ईश्वरपुरईश्वरपुर गांव में सदियों से संगीत की जो धारा शुरू हुई थी, वह आज भी मौजूद है. ईश्वरपुर गांव को लोग संगीतज्ञ के गांव के रूप में जानते हैं. यहां के लोग सिर्फ संगीत से जुड़े और संगीत से ही इनका मतलब बना रहा. यहां के 4-5 साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग संगीत की विधा से ताल्लुकात रखते हैं.

गया का ईश्वरपुर गांव )हर जाति के लोग इसमें समाहित : मनीष कुमार पाठक कहते हैं कि वर्तमान में 200 से 300 लोग संगीत से जुड़े हैं. यूं कहें कि हर घर से लोग संगीत से जुड़े हैं. शुरू में गौड़ ब्राह्मण ही संगीत से जुड़े थे. धीरे-धीरे पूरे गांव में हर जाति के लोगों में यह समाहित हो गया. ऐसा लगता है जैसे ईश्वरपुर की मिट्टी में अब संगीत ही संगीत है, जो सदियों के इतिहास से चली आ रही है.’BPSC की तैयारी में अपने पूर्वज को पढ़ते’ : नित्यानंद कुमार पाठक बताते हैं कि यहां माता सरस्वती का साक्षात वास है. संगीत कला यहां की मिट्टी के कण-कण में है. यहां के कितने विरले संगीतज्ञ हुए हैं, इसका इसी से पता चलता है कि जब हम बीपीएससी की तैयारी कर रहे होते हैं, तो पंडित बलिराम पाठक को पढ़ते हैं, जिन्हें सितार ए हिंद कहा जाता था. हमारे गांव को माता सरस्वती का नैहर (मायका) के नाम से लोग जानते हैं.

ईश्वरपुर का सुनीति को मिला प्रमाण पत्र ।ईश्वरपुर गांव का नाम ईश्वर से जुड़ा है. यहां का संगीत सदियों पुराना है. अभी वर्तमान में 17वीं पीढ़ी चल रही है. देश विदेश में हमारे ईश्वरपुर का संगीत विराजमान है.”- नित्यानंद कुमार पाठक, ईश्वरपुर के ग्रामीणदिल में कसक : बिहार के ईश्वरपुर की कला देश के कई दूसरे राज्य भुना रहे हैं. पर यहां के लोगों के दिल में कसक है. उनका कहना है कि बिहार सरकार के उस समय का इंतजार है, जब वह ईश्वरपुर की इस मिट्टी में बसे संगीत के जादू को तवज्जो देगी. फिर यहां का संगीत को अपने बिहार में एक बड़ा मुकाम मिल सकेगा

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

मुकेश अंबानी की जिओ ने स्टार लिंक इंटरनेट से की डील, पूरे देश में मिलेगी विश्वसनीय ब्रॉडबैंड सेवा…

Next Post

दिल के दौरे और स्ट्रोक से होगा बचाव, चीन ने वैक्सीन विकसित करने में बड़ी सफलता का दावा किया…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
दिल के दौरे और स्ट्रोक से होगा बचाव, चीन ने वैक्सीन विकसित करने में बड़ी सफलता का दावा किया…

दिल के दौरे और स्ट्रोक से होगा बचाव, चीन ने वैक्सीन विकसित करने में बड़ी सफलता का दावा किया...

बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…

बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…

February 24, 2026
700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…

February 24, 2026
खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…

खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…

February 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…

बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…

February 24, 2026
700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…

February 24, 2026
बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…
सामान्य

बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…

by NBTV24
February 24, 2026
0

नई दिल्ली:–:बागसेवनिया में मुस्लिम बहनों द्वारा रोजगार के लालच में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और फिर मतांतरण के मामले ने...

Read more
700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…

February 24, 2026
खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…

खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…

February 24, 2026
होली पर शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला, प्रदेश में रहेगा ड्राई डे…

होली पर शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला, प्रदेश में रहेगा ड्राई डे…

February 24, 2026
बजट 2026-27 विकास की नई दिशा के लिए पाँच मुख्यमंत्री मिशन, AI से स्टार्टअप तक सरकार का बड़ा रोडमैप…

बजट 2026-27 विकास की नई दिशा के लिए पाँच मुख्यमंत्री मिशन, AI से स्टार्टअप तक सरकार का बड़ा रोडमैप…

February 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com