• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

नेपाल में राजशाही को फिर से स्थापित करने की मांग, योगी आदित्यनाथ को लेकर हुआ बवाल…

NBTV24 by NBTV24
March 12, 2025
in आज
0
नेपाल में राजशाही को फिर से स्थापित करने की मांग, योगी आदित्यनाथ को लेकर हुआ बवाल…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : क्या नेपाल में फिर से राजतंत्र की बहाली होगी ? पिछले कुछ दिनों से मीडिया में लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं. इसकी वजह है नेपाल में होने वाले विरोध प्रदर्शन. यह प्रदर्शन सरकार की नाकामियों को लेकर है. हालांकि, इस प्रदर्शन का स्तर बहुत बड़ा नहीं है.प्रदर्शन में भाग लेने वालों में से कइयों ने नेपाल में राजशाही को फिर से स्थापित करने की मांग दोहराई है. वे चाहते हैं कि नेपाल फिर से हिंदू राष्ट्र बने. इस समय नेपाल में प्रजातांत्रिक व्यवस्था है.नेपाल में 2008 में राजशाही व्यवस्था को खत्म किया गया था. तब से नेपाल में लोकतंत्र है. उससे पहले नेपाल में 239 सालों तक लगातार राजशाही थी. दिक्कत ये है कि 2008 से लेकर अब तक नेपाल में 11 बार सरकार बदल चुकी है. इसलिए लोग तंग आ चुके हैं.

हिंदू राष्ट्र की क्यों उठ रही मांगगत रविवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह पहुंचे थे. उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर भारी भीड़ एकत्रित थी. उनमें से ही कई लोगों ने एक नारा लगाया- नारायणरिटी खाली करो, हमारे राजा आ रहे हैं. नारायणहिटी नेपाल का राज पैलेस है और यहां पर राजा रहा करते थे.

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र का स्वागत (AP)यह जानना जरूरी है कि जब से ज्ञानेंद्र शाह को राजा के पद से हटाया गया है, तब से वे सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही दिखते हैं. अब सवाल यह है कि अचानक ही नेपाल में राजशाही का बात क्यों उठने लगी है ? क्या नेपाली जनता वर्तमान सरकार से खुश नहीं है ? मीडिया रिपोर्ट में ऐसी कई खबरें आई हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि जनता नेपाल की सत्ता में होने वाले बार-बार के परिवर्तन से खुश नहीं है. वह सरकार के परफॉ़र्मेंस से भी खुश नहीं है. सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है.योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर विवादनेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत में उमड़ी भीड़ और वहां पर लगने वाले नारे को लेकर कई मायने लगाए जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस भीड़ में Sk शख्स उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लिए खड़ा था.जैसे ही यह तस्वीर मीडिया में आई, भारत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वैसे, इस प्रदर्शन को लेकर औपचारिक रूप से भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इसके बावजूद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी का एक बयान मीडिया में आया है.

नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग करते लोग (AP)तस्वीर पर नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी ने दी प्रतिक्रियाकेपी शर्मा ओली की पार्टी ने कहा कि यह 1950 का दशक नहीं है, जब भारत ने भारतीय दूतावास में शरण लेने पहुंचे त्रिभुवन शाह को नेपाल का राजा बना दिया था, इसलिए अगर ज्ञानेंद्र शाह को लेकर अगर कोई योजना है तो बेहतर होगा कि उसे छोड़ दे.इसी बयान में आगे कहा गया है कि ज्ञानेंद्र शाह को महाकुंभ में आमंत्रित भी नहीं किया गया था, ऐसे में वह अपने आप को हिंदू ह्रदय सम्राट कैसे कह सकते हैं, और योगी ने भी उन्हें निमंत्रण नहीं दिया था.नेपाल की कुछ पार्टियों ने हिंदू राष्ट्र का किया समर्थनराष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ज्ञानेंद्र शाह के पक्ष में दिख रही है. पार्टी खुलकर राजशाही का समर्थन भी करती है. इस पार्टी के एक नेता हैं रविंद्र मिश्र. उन्होंने मीडिया को बताया कि भीड़ में खड़ा कोई व्यक्ति योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेकर खड़ा था, अब उन्हें वो नियंत्रित तो नहीं कर सकते थे.

जब बड़ी भीड़ इकट्ठा हो जाती है तो उनमें से कोई एक व्यक्ति क्या करेगा, इस पर किसी का कोई भी जोर नहीं होता है.मिश्र ने कहा कि असल बात यह है कि सरकार असफल हो रही है, वह जनता के लिए काम नहीं कर रही है और वह हमारे प्रदर्शनों से भयभीत है. मिश्र ने कहा कि नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टियां जब भी सत्ता में होती हैं तो वह भारत के समर्थन में बयान देती हैं, लेकिन जब वह विरोधी पार्टी होती है तो भारत का विरोध करने लगती हैं.

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र (AP)नेपाल के राजा का भारत कनेक्शनमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के राजा महेंद्र 1964 में आरएसएस मुख्यालय नागपुर आए थे. वहां पर उन्होंने एक रैली को संबोधित किया था. जबकि उस समय दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी. आरएसएस के मुखिया गुरु गोलवलकर थे. और ऐसा कहा जाता है कि कांग्रेस सरकार नहीं चाहती थी कि राजा महेंद्र यहां आएं.राजा महेंद्र त्रिभुवन के बेटे थे. उन्होंने 1955 से लेकर 1972 तक देश पर राज किया था. इसके बाद राजा बीरेंद्र गद्दी पर आसीन हुए थे. बीरेंद्र के बाद ज्ञानेंद्र 2001 में राजा बने थे. ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों के बीच संबंध बहुत मधुर नहीं थे. बिक्रम सिंह और उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी. ज्ञानेंद्र शाह 2006 तक राजा बने रहे. उसके बाद भारी विरोध प्रदर्शन की वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ा. 2006 में नेपाल में पहली बार एक बहुदलीय सरकार बनी. माओवादियों के साथ शांति समझौता हुआ. नेपाल में राजा के लिए जरूरी था कि वह किसी न किसी हिंदू महिला के गर्भ से ही जन्म लें.
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

रेल मंत्री ने कहा, “भारतीय ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य …”

Next Post

होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह देती है दुर्भाग्य और पीड़ा , जाने क्या है शुभ मुहूर्त…

Related Posts

आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
Next Post
होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह देती है  दुर्भाग्य और पीड़ा , जाने क्या है शुभ मुहूर्त…

होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह देती है दुर्भाग्य और पीड़ा , जाने क्या है शुभ मुहूर्त...

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

May 19, 2026
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

May 19, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

May 19, 2026
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

May 19, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

by NBTV24
May 19, 2026
0

- बस्तर में आयोजित हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक- गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक की अध्यक्षता-...

Read more
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

May 19, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

May 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com