नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र 2025 के दूसरे चरण का आज शुक्रवार को आठवां दिन है. जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 25-26 के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले ‘प्राप्ति बजट 2025-2026 में सुधार’ के संबंध में एक बयान देंगी. कार्यवाही की कार्यसूची के अनुसार, लोकसभा स्थायी समितियों की कई रिपोर्टों की प्रस्तुति और चर्चा सहित प्रमुख विधायी मामलों को उठाएंगी. वहीं, राज्यसभा में आज गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा फिर से शुरू होने की उम्मीद है. इससे पहले गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को डीएमके सांसदों द्वारा परिसीमन पर विरोध प्रदर्शन के बाद बिना किसी महत्वपूर्ण कार्य के स्थगित कर दिया गया था, जिन्होंने चुनावी सीमाओं के किसी भी पुनर्निर्धारण का विरोध करने वाले नारे लिखी टी-शर्ट पहनी थी.
बता दें, संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ और 4 अप्रैल तक चलेगा.LIVE FEED12:41 PM, 21 Mar 2025 (IST)भाजपा ने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कियाभाजपा ने शुक्रवार को सभी लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया, जिसमें बजट पारित करने के लिए उन्हें आज लोकसभा में उपस्थित रहने को कहा गया.)राजद सांसदों ने किया विरोध-प्रदर्शनबिहार में ओबीसी को 65 प्रतिशत आरक्षण की मांग वाली टी-शर्ट पहनकर राजद सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.
राहुल गांधी को मिलेगा सबकभाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके ‘हम अब भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं’ वाले बयान पर संभल कोर्ट द्वारा तलब किए जाने पर कहा कि किसी राजनेता या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति द्वारा दिए गए बयानों का समाज पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है.
पिछले कुछ दिनों से कुछ ऐसे बयान आ रहे हैं, जिससे हिंसक घटनाएं हुई हैं. यह चिंताजनक है और अगर कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है, तो निश्चित तौर पर इससे उन्हें सबक मिलेगा.12:14 PM, 21 Mar 2025 (IST)शिवराज सिंह ने विपक्ष से किया आग्रहकृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुरुवार को लोकसभा में किसानों और उनके कल्याण तथा कृषि पर चर्चा होनी थी. हम चाहते थे कि विपक्ष भी चर्चा में हिस्सा ले और अपने सुझाव दे, लेकिन दुख की बात है कि विपक्ष ने हंगामा किया और इस चर्चा को बाधित किया. मैं विपक्ष से आग्रह करता हूं कि वे आज इस चर्चा को होने दें ताकि हम किसानों के कल्याण के लिए काम को आगे बढ़ा सकें.









