• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

गृहमंत्री अमित शाह ने देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का वादा किया, बताइ यह फाइनल तारीख…

NBTV24 by NBTV24
March 21, 2025
in आज
0
गृहमंत्री अमित शाह ने देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का वादा किया, बताइ यह फाइनल तारीख…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (21 मार्च) को राज्यसभा को संबोधित करते हुए 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का वादा किया. गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि, मंत्रालय के काम को गिनाया. उन्होंने कहा कि, पिछले 10 साल में वो काम हुए हैं, जो आजादी के बाद अब तक नहीं हुए थे.अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है.उन्होंने राज्यसभा में आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की. उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि, अनुच्छेद 370 को हटाकर मोदी सरकार ने संविधान निर्माताओं के ‘एक संविधान, एक ध्वज’ के सपने को पूरा किया है.क्या बोले अमित शाह…जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुए परिवर्तन के बारे में प्रश्न पूछने वाले विपक्षी नेताओं पर करारा प्रहार करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इसके समाप्त होने के बाद वहां आतंकवाद, पथराव, जबरदस्ती बंद की घटनाओं में भारी कमी आई है तथा राज्य में जितना निवेश आया, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था.वाम नक्सलवाद एवं पूर्वोत्तर के उग्रवाद, ये ‘तीन नासूर’…शाह ने जम्मू कश्मीर एवं वहां के आतंकवाद, वाम नक्सलवाद एवं पूर्वोत्तर के उग्रवाद को ‘तीन नासूर’ की संज्ञा दी.

शाह ने कहा कि अगर इन तीनों समस्याओं को जोड़ दिया जाए तो चार दशकों में देश के कुल 92 हजार नागरिक मारे गये.उस समय की केंद्र सरकार को वोट बैंक का भी डर था…शाह ने कहाउन्होंने कहा कि इन तीनों समस्याओं के लिए पहले ऐसे कभी सुनियोजित प्रयास नहीं किए गए जो नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद किए हैं. गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहले पड़ोसी देश से आतंकवादी सीमा पार कर आते थे और यहां धमाके करते थे, हत्याएं करते थे. उन्होंने कहा कि एक भी त्योहार ऐसा नहीं जाता था कि उसे लेकर चिंता नहीं की जाती थी.उन्होंने कहा, उस समय की केंद्र सरकार ने लचीला रवैया अपना रखा था.. वे चुप्पी साध जाते थे, बोलने में डर लगता था…वोट बैंक का भी डर था.’ शाह ने कहा, “हमारे आने के बाद भी हमले हुए, उरी पर हुआ, पुलवामा पर हुआ। पहले भी हमले होते थे, कोई कुछ नहीं बोलता था, कुछ नहीं करता था, दिल्ली के अखबारों में एक छोटी-सी खबर छप जाती थी.”आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीतिउन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद उरी और पुलवामा हमलों के बाद दस दिन के भीतर पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की गई.

उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपनी सीमा और सेना की सुरक्षा के लिए हमेशा समान के साथ तत्पर रहते थे…(ये देश हैं) अमेरिका और इजराइल। उन दो देशों की सूची में मेरे महान देश भारत का नाम जोड़ने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया.”उन्होंने कहा कि, इसी के साथ आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टालरेंस की नीति’ शुरू हुई.जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के मूल में अनुच्छेद 370 था. उन्होंने देश के संविधान निर्माताओं का धन्यवाद दिया कि उन्होंने अनुच्छेद 370 में ही इसको हटाने के बीज डाल दिये थे.शाह ने कहा कि इसी सदन ने पांच अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 को समाप्त कर दिया. हमारे संविधान निर्माताओं का वह स्वप्न कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं होंगे…पांच-छह अगस्त (2019) को एक प्रधान, एक विधान और एक निशान कायम हुआ.उन्होंने आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार निरोधक इकाई एवं महिलाओं के हितों को संरक्षित करने सहित विभिन्न कानून लागू करने का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य पूछते हैं कि वहां क्या परिवर्तन हुआ? गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष के 33 वर्ष के शासन में वहां रात के समय सिनेमा हॉल नहीं खुलते थे किंतु आज वे खुल रहे हैं. उन्होंने कहा कि 34 साल बाद वहां ताजिये के जुलूस की अनुमति दी गई.लाल चौक पर हर घर पर तिरंगा फहराया गयाअमित शाह ने सदन को बताया कि, हर घर तिरंगा अभियान के तहत लाल चौक पर हर घर पर तिरंगा फहराया गया. उन्होंने वहां जन्माष्टमी, सरस्वती पूजा और खीर भवानी की पूजा होने की ओर भी ध्यान दिलाया.शाह ने कहा कि, पहले आतंकवादियों के मारे जाने पर बड़े-बड़े जुलूस निकलते थे किंतु आज कोई जुलूस नहीं निकलता और आतंकवादी जहां मारे जाते हैं, उनको वहीं दफना दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकवाद के समर्थकों पर सरकारी नौकरियों, पासपोर्ट, सरकारी ठेकों में प्रतिबंध लगा दिया गया है.आतंकवाद से जुड़ी घटनाएं कम हुईंउन्होंने कहा, “छह साल हो गए 370 हटाने को। 2004 और 14 के बीच आतंकवाद की जो घटनाएं थी वह 7,217 से घटकर 2,242 हो गई है. मृत्यु में 70 प्रतिशत की कमी आई है. नागरिकों की मृत्यु में 81 प्रतिशत और सुरक्षा बलों की मृत्यु में 50 प्रतिशत की कमी आई है.”शाह ने कहा, “2010 से 14 के बीच औसतन व्यवस्थित पथराव की 2,654 घटनाएं हुई. 2024 में एक भी नहीं हुई…. संगठित हड़ताल 132 हुई, आज एक भी हड़ताल नहीं होती है। पत्थरबाजी में नागरिकों की मृत्यु 112 हुई थी, 6000 लोग जख्मी हुए थे अब पथराव ही नहीं है तो मृत्यु या जख्मी होने का सवाल ही नहीं होता है

. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की तिजोरी खाली हो गयी थी जबकि आज वहां करोड़ों रूपये का निवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज वहां निवेश का माहौल बनाया गया है.शाह ने कहा, “12,000 करोड़ रूपये का निवेश जमीन पर उतरा है और 1,10,000 करोड़ रूपये की योजनाएं क्रियान्वयन की प्रक्रिया में है. पूरे 70 साल में 14,000 करोड़ का निवेश आया था. इन 10 सालों में 12,000 करोड़ के निवेश का उत्पादन शुरू हो चुका है. पर्यटन फिर शुरू हो गया है. 2023 में 2 करोड़ 11 लाख पर्यटक आए.जम्मू कश्मीर में पर्यटन का विकास हुआगृह मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में पयर्टन हुआ.

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हाल में लोकसभा चुनाव के दौरान एक भी गोली नहीं चली और एक भी बूथ में गड़बड़ी की शिकायत नहीं की गई.शाह ने कहा, “पहले पूरे कश्मीर में लोकतंत्र के नाम पर 90 विधायक, 6 सांसद हुआ करते थे. अब 34,262 जनप्रतिनिधि चुने हुए हैं. कश्मीर में ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत है, जिला पंचायत है, नगर निगम है, विधानसभा भी है और संसद सदस्य भी हैं. उन्होंने जम्मू कश्मीर में विभिन्न वर्गों को दिये गये आरक्षण लाभ की ओर सदन का ध्यान दिलवाया. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग हिसाब मांगते हैं कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद क्या विकास हुआ. उन्होंने कहा कि जिसकी आंख साबुत हो, उसे दिखाया जा सकता है किंतु जिसने काला चश्मा पहन रखा हो, उसे कैसे दिखाया जा सकता है?

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

मछली पालन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार तैयार, नए नियम बना रही सरकार…

Next Post

भारत के सभी किसानों को मिलेगा डिजिटल प्रमाण पत्र, कृषि मंत्री ने दी जानकारी…

Related Posts

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
Next Post
भारत के सभी किसानों को मिलेगा डिजिटल प्रमाण पत्र, कृषि मंत्री ने दी जानकारी…

भारत के सभी किसानों को मिलेगा डिजिटल प्रमाण पत्र, कृषि मंत्री ने दी जानकारी...

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

June 2, 2026
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना ये ब्रिज…

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना ये ब्रिज…

June 2, 2026
गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जाना होगा जेल, इतने दिन ज्यूडिशियल कस्टडी पर भेजा…

गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जाना होगा जेल, इतने दिन ज्यूडिशियल कस्टडी पर भेजा…

June 2, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

June 2, 2026
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना ये ब्रिज…

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना ये ब्रिज…

June 2, 2026
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…
छत्तीसगढ़

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

by NBTV24
June 2, 2026
0

नई दिल्ली:– प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम...

Read more
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना ये ब्रिज…

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना ये ब्रिज…

June 2, 2026
गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जाना होगा जेल, इतने दिन ज्यूडिशियल कस्टडी पर भेजा…

गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जाना होगा जेल, इतने दिन ज्यूडिशियल कस्टडी पर भेजा…

June 2, 2026
तो ये है कश्मीर की महिलाओं की खूबसूरती का राज जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स…

तो ये है कश्मीर की महिलाओं की खूबसूरती का राज जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स…

June 2, 2026
रामलला से लेकर जगन्नाथ धाम के दर्शन, IRCTC लेकर आया है इतने दिन का स्पेशल धार्मिक टूर, टिकट-खाना-रहना सब शामिल…

रामलला से लेकर जगन्नाथ धाम के दर्शन, IRCTC लेकर आया है इतने दिन का स्पेशल धार्मिक टूर, टिकट-खाना-रहना सब शामिल…

June 2, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com