• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ मजाक, किसानों के बजाय कंपनी को हुआ मुनाफा…

NBTV24 by NBTV24
March 22, 2025
in आज
0
फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ मजाक, किसानों के बजाय कंपनी को हुआ मुनाफा…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

सरगुजा : फसल बीमा जैसी योजनाओं की असलियत क्या है. क्या इन योजनाओं से किसान को लाभ होता या फिर ये सिर्फ बीमा कंपनी के लाभ का विषय है. हर वर्ष हर फसल में किसान बीमा का प्रीमियम दे रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि बदले में उन्हें क्या मिल रहा है. . इस योजना से किसान नही बल्कि बीमा कंपनी मालामाल हो रही है. ये खुलासा कृषि विभाग के आंकड़ों से ही हुआ है,वहीं कृषि विभाग के अधिकारी बीमा कंपनी का बचाव करने नजर आ रहे हैं.

हमने इस योजना की पड़ताल सिर्फ एक जिले में की है. हालांकि पूरे राज्य की तस्वीर ही ऐसी है. हमने दो वर्षों के 4 सीजन के आंकड़े निकाले वर्ष 2023 और 24 में रबी और खरीफ की फसल में बीमा प्रीमियम और नुकसान के क्लेम की जानकारी ली. कृषि विभाग के अनुसार वर्ष 2023 में खरीफ सीजन में 36128 किसानों ने फसल का बीमा कराया. इसमें करीब 40 हजार 211 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल का बीमा किया गया. आपदा में फसल नुकसान होने पर बीमा कंपनी ने 95 लाख 23 हजार का क्लेम किसानों को दिया है. सरकारी आंकड़ा देने का सिस्टम भी बड़ा निराला है. इस पूरी शीट में विभाग ने कहीं पर ये स्पष्ट नहीं किया कि कंपनी ने कुल कितना पैसा प्रीमियम के नाम पर किसानों से वसूला.

)खरीफ सीजन में प्रीमियम से कंपनी बनीं मालामाल : इसके लिए हमें थोड़ी और मेहनत करनी पड़ी.खरीफ सीजन में अलग-अलग फसलों में तय प्रीमियम से अनुमानित प्रीमियम निकालना पड़ा. सरगुजा में खरीफ में मुख्य रूप से धान और मक्का ही लगाया जाता है. इसमें भी करीब 90% किसान धान ही लगाते हैं. धान पर 1 हजार और मक्के पर 700 रुपए प्रति हेक्टेयर का प्रीमियम कंपनी ने वसूला है. 40 हजार 211 हेक्टेयर में अगर हम 900 रुपए हेक्टेयर से अनुमानित लागत निकालते हैं तो करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये बीमा कंपनी ने खरीफ 2023 में वसूला है और बदले में दिए हैं 95 लाख.रबी सीजन में कंपनी की लगी लॉटरी : अब बात करते हैं खरीफ 2024 सीजन की. इस साल तो कंपनी की लॉटरी लग गई. क्योंकि 34 हजार 416 किसानों ने बीमा कराया. जिसमें 34 हजार 675 हेक्टेयर का बीमा हुआ और क्लेम के रूप में महज 17 सौ रुपये दिए गए. इस वर्ष भी बीमा कंपनी ने करीब 3 करोड़ का प्रीमियम सरगुजा के किसानों से वसूला. मतलब 2024 में बीमा कंपनी ने 100% कमाई की है. ये सारी जानकारी विधानसभा में विधायक उमेश पटेल के फसल बीमा पर उठाए गए सवाल के बाद मिली जानकारी में सामने भी आई है. जिसमें खरीफ और रबी की सालाना फसल बीमा की जानकारी दी गई है.

रबी फसल में किसानों की संख्या बेहद कम है. इस सीजन में पूंजीपति किसान ही खेती कर पाते हैं. इसमें किसानों की संख्या तो बेहद कम है लेकिन जमीन का रकबा बहुत ज्यादा है .बड़ी बात ये है कि रबी की फसल में कंपनी ने 2024 में तो कोई क्लेम नहीं दिया. लेकिन 2023 में बीमा कंपनी ने महज 4300 किसानों में 20 लाख रुपये बांट दिए. मैनपाट के किसान नागेश्वर यादव बताते हैं कि उन्होंने धान और उसके बाद टाउ की फसल लगाई थी. बीमा तो समिति के क्रेडिट कार्ड से खुद कर दिया जाता है, लेकिन जब उनकी फसल बर्बाद हुई तो एक रुपया भी नहीं मिला.एक साल हो गया, अधिकारी आए जांच किए लेकिन कुछ नहीं मिला. उस सीजन में मेरी ही नहीं बल्कि आसपास के सभी खेतों की फसल बर्बाद हो गई थी-नागेश्वर यादव, किसान

कृषि मामलों के जानकार अमितेज सिंह कहते हैं कि सुनने में बहुत अच्छा लगा था कि फसल बीमा योजना समितियों से हम लोगों का बीमा कर दिया गया. उसका प्रीमियम भी एक फसल पर 3-4 हजार काट लिया गया. लेकिन फायदा किसानों को नहीं मिला.जब प्राकृतिक आपदा आई जैसे सूखा, अतिवृष्टि, पाला मार दिया ऐसी स्थिति में जब आंकलन किया गया तो बीमा कंपनी ने किसानों को 4 रुपये, 5 रुपये सबसे अधिक हजार रुपये क्लेम के रूप में दिए. जो किसान के साथ मजाक था. कम से कम बीमा कंपनी एमएसपी की तर्ज पर मिनिमन रिटर्न फिक्स करे कि इस फसल पर हम आपको इतना देंगे – अमितेज सिंह, कृषि मामलों के जानकारकृषि विभाग के लिए कोई भी गड़बड़ी नहीं : कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पीताम्बर सिंह दीवान ने वर्ष 2023-24 में रबी और खरीफ फसल में बीमा सबंधी आंकड़े उपलब्ध कराते हुए कहा कि आरोप सही नहीं हैं.एरिया के अनुसार उसका आंकलन होता है उतना ही मिलता है.

ऐसा नही है कि कुछ भी उसको मिल जायेगा.कंपनी आंकलन करने के बाद ही मुआवजा देती है – पीताम्बर सिंह दीवान, डीडीएकृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के मुताबिक विभाग की ओर से फसल बीमा के नाम पर जो हो रहा है वो सही है.बीमा कंपनी किसानों को फसल की सुरक्षा करने का वादा करती है.लेकिन जब किसान मुसीबत में होता है तो क्लेम सेटल के नाम पर ठगा जाता है.यदि किसानों को 5 रुपए से लेकर 1 हजार तक का नुकसान आंकलन करके क्लेम दिया जा रहा है तो ये कृषि विभाग की नजर में सही है.ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा लिजिए कि किसानों के लिए बनाया गया विभाग किसके लिए काम कर रहा है.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

राजनांदगांव में 2 करोड़ से अधिक की नष्ट की गई शराब, नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

Next Post

आर्थिक मंदी से निपटने के लिए क्रिप्टोकरंसी को वैध बनाने की योजना बना रहा पाकिस्तान…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
आर्थिक मंदी से निपटने के लिए क्रिप्टोकरंसी को वैध बनाने की योजना बना रहा पाकिस्तान…

आर्थिक मंदी से निपटने के लिए क्रिप्टोकरंसी को वैध बनाने की योजना बना रहा पाकिस्तान...

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

March 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…
राजनीति

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

by NBTV24
March 12, 2026
0

नई दिल्ली:– कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

Read more
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

March 12, 2026
तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

March 12, 2026
यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

March 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com