• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

अधजले नोटों के चार-पांच देर मिले जस्टिस वर्मा के घर में, सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट सार्वजनिक की…

NBTV24 by NBTV24
March 23, 2025
in आज
0
अधजले नोटों के चार-पांच देर मिले जस्टिस वर्मा के घर में, सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट सार्वजनिक की…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी. शनिवार देर रात सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जांच रिपोर्ट अपलोड की, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल हैं.25 पन्नों की रिपोर्ट में की गई सिफारिश के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जांच के लिए एक आंतरिक समिति गठित की और दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय से कहा कि वह जस्टिस वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपें. इस रिपोर्ट में होली की रात 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के घर के स्टोररूम में कथित रूप से मिली नकदी की तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं, जब घर में आग लगी थी.

जस्टिस वर्मा का जवाबरिपोर्ट में जस्टिस वर्मा का जवाब भी शामिल है. जस्टिस वर्मा ने साफ किया है कि स्टोररूम में उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा कभी भी कोई नकदी नहीं रखी गई थी. उन्होंने कहा कि वह इस बात की कड़ी निंदा करते हैं कि कथित नकदी उनकी थी. उन्होंने कहा कि उनके आवास पर नकदी मिलने के आरोप स्पष्ट रूप से उन्हें फंसाने और बदनाम करने की साजिश लगती है. जस्टिस वर्मा ने अपने जवाब में कहा, “यह विचार या सुझाव कि यह नकदी हमने रखी या स्टोर की थी, पूरी तरह से बेतुका है.”दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में आधिकारिक संचार से संबंधित सामग्री भी शामिल थी, जिसमें कहा गया था कि घर में अधजले नोटों के चार से पांच ढेर पाए गए थे.

जस्टिस उपाध्याय की टिप्पणीजस्टिस उपाध्याय ने 21 मार्च को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में कहा, जांच रिपोर्ट में कहा, “घटना की रिपोर्ट, उपलब्ध सामग्री और जस्टिस यशवंत वर्मा के जवाब की जांच करने पर, मुझे जो पता चला वह यह है कि पुलिस आयुक्त ने 16 मार्च, 2025 की अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर तैनात गार्ड के अनुसार 15 मार्च, 2025 की सुबह जिस कमरे में आग लगी थी, वहां से मलबा और अन्य आंशिक रूप से जले हुए सामान हटा दिए गए थे. मेरी जांच में, प्रथम दृष्टया, बंगले में रहने वाले लोगों, नौकरों, माली और सीपीडब्ल्यूडी कर्मियों (अगर कोई हो) के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के कमरे में प्रवेश या पहुंच की संभावना नहीं दिखती है. मेरी प्रथम दृष्टया राय है कि पूरे मामले की गहन जांच की जरूरत है.”तीन सदस्यीय जांच समिति में गठितजांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से पहले सुप्रीम कोर्ट मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति में गठित की थी, जिसमें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की न्यायाधीश अनु शिवरामन शामिल हैं.

शीर्ष अदालत की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया, “फिलहाल दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को जस्टिस यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य नहीं सौंपने के लिए कहा गया है.”14 मार्च को होली की रात करीब 11:35 बजे जस्टिस वर्मा के लुटियंस दिल्ली स्थित आवास में आग लगने के बाद भारी नकदी का पता चला था.शुक्रवार को एक बयान में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू की है. साथ ही न्यायाधीश को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव था. बयान में कहा गया है, ” जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर हुई घटना के संबंध में गलत सूचना और अफवाहें फैलाई जा रही हैं.”

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

ट्रंप ने पुतिन और अपने बीच की अनोखी दोस्ती का जिक्र किया, दोस्ती का दुर्लभ किस्सा साझा किया…

Next Post

पाउडर वाले दूध में मिले रहते हैं हानिकारक केमिकल, बच्चों को देने से पहले पढ़ लें यह खबर…

Related Posts

आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
Next Post
पाउडर वाले दूध में मिले रहते हैं हानिकारक केमिकल, बच्चों को देने से पहले पढ़ लें यह खबर…

पाउडर वाले दूध में मिले रहते हैं हानिकारक केमिकल, बच्चों को देने से पहले पढ़ लें यह खबर...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इतने वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे…

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इतने वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे…

May 23, 2026
रोजगार मेले में इतने हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि मंत्री बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा…

रोजगार मेले में इतने हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि मंत्री बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा…

May 23, 2026
सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता

May 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इतने वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे…

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इतने वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे…

May 23, 2026
रोजगार मेले में इतने हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि मंत्री बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा…

रोजगार मेले में इतने हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि मंत्री बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा…

May 23, 2026
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इतने वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे…
सामान्य

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इतने वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे…

by NBTV24
May 23, 2026
0

रायपुर :- बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल...

Read more
रोजगार मेले में इतने हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि मंत्री बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा…

रोजगार मेले में इतने हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि मंत्री बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा…

May 23, 2026
सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता

May 23, 2026
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, विदेश मंत्री ने दिया यहां आने का न्योता…

मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, विदेश मंत्री ने दिया यहां आने का न्योता…

May 23, 2026
ट्विसा शर्मा केस :इस एम्स में कल को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड…

ट्विसा शर्मा केस :इस एम्स में कल को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड…

May 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com