• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

अंबिकापुर में स्थित देश के पहले गार्बेज कैफे को बंद करने की योजना, शुरू हुई सियासत…

NBTV24 by NBTV24
March 25, 2025
in आज
0
अंबिकापुर में स्थित देश के पहले गार्बेज कैफे को बंद करने की योजना, शुरू हुई सियासत…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

सरगुजा: प्रदूषण से जंग और पर्यावरण की रक्षा के लिए अंबिकापुर नगर निगम ने साल 2019 में गार्बेज कैफे की शुरुआत की. इस कैफे का पहला उद्देश्य प्लास्टिक वेस्ट को हतोत्साहित करना था. इस योजना के जरिए उन लोगों को खाना मिलता है जो प्लास्टिक चुनकर इस कैफे में प्लास्टिक जमा करते हैं. अगर एक किलो प्लास्टिक वेस्ट जमा करते हैं तो उन्हें मुफ्त में भोजन मिलता है. आधे किलो प्लास्टिक वेस्ट के बदले में लोगों को मुफ्त में नाश्ता मिलता है. अब अंबिकापुर की नई नगर सरकार यानि की नगर निगम इस योजना को बंद करने की योजना बना रही है. नई सरकार में एमआईसी में यह निर्णय लिया है कि इस गार्बेज कैफे को बन्द किया जाएगा.

गार्बेज कैफे बंद करने का फैसला: अंबिकापुर नगर निगम में स्थित इस गार्बेज कैफे ने छत्तीसगढ़ को देश दुनिया में पहचान दिलाई. स्वच्छता के इस मॉडल और तरकीब को देश दुनिया में पहचान मिली. साल 2019 में जब इस कैफे का शुभारंभ किया गया तो देश के तमाम भाजपा नेताओं ने भी इसकी सराहना की थी. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अम्बिकापुर को सम्मानित किया था. अब 5 साल से ज्यादा समय होने के बाद उनके ही दल के नेता इस योजना पर सवाल खड़े कर रहे हैं. एमआईसी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि यह योजना सिर्फ दिखावे की योजना है, इसलिए इसे बंद किया जाएगा. अभी गर्मी का समय है. उस कैफे में यात्रियों के लिए व्यवस्था करेंगे. इससे पता चलेगा कि बीजेपी की सरकार है, ये दिखावे के लिए काम नहीं करती है.

गार्बेज कैफे को लेकर सियासी घमासान (।मैंने गार्बेज कैफे का दौरा किया है. जिस उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया था, उस मकसद की पूर्ति नहीं हो पा रही है. यह योजना फेल है. इस कैफे का अनुबंध नहीं है. बिना अनुबंध को लेकर कार्य हो रहा है. उन्हें सजा दी जाएगी- मंजूषा भगत, मेयर, अंबिकापुर नगर निगम”पिछली सरकार की कुछ योजना दिखावे के लिये थी. इसमें गार्बेज कैफे भी एक है. प्लास्टिक जमा करो हम खाना देंगे, योजना का मूल भाव सही था लेकिन सही ढंग से क्रियान्वित नही हो रहा था. गार्बेज कैफे जहां संचालित है. वो बस स्टैंड का एरिया है. इसके वजह से वहां यात्रियों को दिक्कत हो रही है, जरूरत पड़ी तो उसको और कहीं स्थानांतरित करेंगे, लेकिन अभी उसको बंद करेंगे.- मनीष सिंह, एमआईसी मेंबरGarbage Cafe Of Ambikapur

अंबिकापुर का गार्बेज कैफे (पूर्व मेयर ने बोला हमला: अंबिकापुर नगर निगम के इस फैसले के बीच पूर्व मेयर डॉक्टर अजय तिर्की दुखी हैं. वह भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अंबिकापुर की नई सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि” जिस चीज के करण शहर को पहचान मिली उसको बन्द करने का फैसला बीजेपी करती ही है. इन्होंने बीएसएनएल बेच दिया, रेलवे बेच दिया, कुछ दिन में पता नहीं ये और क्या बेच देंगे. देश भी बचेगा या नहीं ये भाजपा के रहते पक्का नहीं है. इन्होंने बनाने के लिये कभी स्ट्रगल नहीं किया, चाहे देश की आजादी हो, चाहे देश को बनाने की बात हो. कांग्रेस की सोच बनाने की है और भाजपा की सोच है कि जो बना हुआ है, उसको कैसे तोड़ें और उसे कैसे बेचें.अगर किसी योजना में काम नहीं हो रहा है तो उसे बंद कर दीजिए. जिस चीज से पूरी दुनिया में शहर की पहचान हुई. उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू जी ने, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अवॉर्ड दिया. उसे सिर्फ इसलिए बन्द करना क्योंकि उसे कांग्रेस ने चालू किया था, अगर ऐसा है तो सारे अवॉर्ड जो नगर निगम में रखे हैं. 10 साल तक कांग्रेस को ही मिले हैं, वो सब वापस कर दीजिए.

केंद्र सरकार को पत्र लिखिए और इसे वापस कर दीजिए-डॉक्टर अजय तिर्की, पूर्व महापौर, अंबिकापुरइन्होंने कहा था डबल इंजन की सरकार, ट्रिपल इंजन की सरकार, मैं हमेशा कहता हूं की ये इंजन सिर्फ कोयला ढोने के लिए लग रहा है. यह इंजन देश निर्माण नहीं करेगा, कोयला ही ढोएगा और कालिख ही करेगा-डॉक्टर अजय तिर्की, पूर्व महापौर, अंबिकापुरइस खबर के बीच लोगों में निराशा: प्लास्टिक देकर खाना खाने वाले इस सूचना से निराश हैं, बस स्टैंड में कपड़े की दुकान चलाने वाले धीरेंद्र चौधरी कहते हैं कि, हमारी दुकान में रोज प्लास्टिक वेस्ट निकलता है, उससे दुकान के स्टाफ लोग यहां आकर फ्री में खाना खा लेते थे, इसे बंद नही करना चाहिये क्योंकि ऐसी व्यवस्था दूसरे जगह कहीं नहीं है. कबाड़ बीनने वाले गरीब लोगों के लिये भी ये सहायक होता है. वो पैसा नहीं होने पर प्लास्टिक देकर खाना खा लेते हैं.ये बहुत अच्छी योजना है. मेरा ब्रेड का काम है. प्लास्टिक बहुत निकलता है तो हम लोग उस प्लास्टिक से वहां मुफ्त में खाना खाते हैं. इसे बंद करना सही नहीं होगा- शैलेन्द्र सोनी, ब्रेड विक्रेताWaste Data At Garbage Cafe

गार्बेज कैफे में कितना कचरा जमा हुआ (अंबिकापुर में साफ सफाई की स्थिति: अभी वर्तमान में अम्बिकापुर शहर जीरो वेस्ट प्रोड्यूस करता है. यहां कचरे का हर चरण में उपयोग किया जा रहा है. अलग-अलग महिला समूहों को मिलाकर एक सिटी लेवल फेडरेशन बनाया गया है. इस फेडरेशन में 480 महिलाएं काम करती हैं. इनमें से 450 दीदी घरों से कचरा कलेक्शन का काम करती हैं. बाकी की 30 दीदियों का काम डिपो में होता है. इन दीदियों के पास 150 हाथ और ई रिक्शा है. जिसके जरिए ये घर-घर जाकर कचरा कलेक्ट करती हैं. घरों से कचरे को 4 अलग भाग में लिया जाता है. सूखा, गीला, सेनेटरी और खतरनाक कचरा.Plastic Weight Reduced From Garbage Cafe

गार्बेज कैफे से प्लास्टि वेट घटा (कचरे की छंटाई के बाद होती है बिक्री: कचरे की छंटाई के बाद उसकी बिक्री होती है. कचरा शहर के 20 एसएलआरएम सेंटरों में लाया जाता है. यहां इन्हें छांट कर अलग किया जाता है. छंटा हुआ कचरा सेनेटरी पार्क स्थित सेग्रेगेशन सेंटर में भेजा जाता है. यहां पर कचरों की विभिन्न स्तरों में प्रोसेसिंग की जाती है. यहां 156 प्रकार के अलग-अलग कचरे डिसाइड किए जाते हैं. ज्यादातर कचरा सीधे ही बेच दिया जाता है, लेकिन प्लास्टिक, सीएंडडी वेस्ट, मेडिकल वेस्ट को प्रोसेस किया जाता है. प्लास्टिक का दाना बनाकर उसे रीजयूज किया जा रहा है. सीएंडडी वेस्ट की प्रोसेस यूनिट लगाई गई है, जिसमे इसका भी उपयोग किया जा रहा है. मेडिकल वेस्ट और बाकी प्रोसेसिंग से बचने वाला वेस्ट इंसीनरेटर में जला दिया जाता है.
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

क्या हाथ में खुजली होने पर आता है पैसा, क्या है ज्योतिष का जवाब ,यहां जाने…

Next Post

सीएम साय ने भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का विमोचन किया…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
सीएम साय ने भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का विमोचन किया…

सीएम साय ने भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का विमोचन किया...

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

April 25, 2026
मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

April 25, 2026
प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

April 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

April 25, 2026
मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

April 25, 2026
लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
मनोरंजन

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

by NBTV24
April 25, 2026
0

नई दिल्ली:– टीजर में दिखा खौफनाक अंदाजहाल ही में जियो स्टूडियो (Jio Studios) ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘खलनायक...

Read more
मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

April 25, 2026
प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

April 25, 2026
अनमोल हुआ पीएम का दिया 10 रुपये का नोट नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली…

अनमोल हुआ पीएम का दिया 10 रुपये का नोट नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली…

April 25, 2026
ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…

ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…

April 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com