• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पटना में मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन, लालू, प्रशांत किशोर हुए शामिल…

NBTV24 by NBTV24
March 26, 2025
in आज
0
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पटना में मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन, लालू, प्रशांत किशोर हुए शामिल…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

पटना : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ आज देशव्यापी ‘आंदोलन’ पटना से शुरू हो गया है. पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर मुस्लिम संगठनों का जमावड़ा लगा है. इस धरने में शामिल होने के लिए आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव पहुंच चुके हैं. जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर भी समर्थन में धरनास्थल पहुंचे हैं.पटना में मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की ओर से वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ दी गई है. बिहार को बैटल फील्ड बनाया गया है. तमाम राजनीतिक दलों को भी साथ देने के लिए आमंत्रित किया गया है. राजधानी पटना के गर्दनीबाग में बिल के खिलाफ नेताओं और समाजसेवियों का जमावड़ा लगा है. इस धरना में समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मौलाना मोहिब्बुलाह भी मौजूद हैं.

पटना में प्रदर्शन लालू-तेजस्वी पहुंचे: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बिहार के तमाम राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा गया है. लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और चिराग पासवान से भी लोगों ने समर्थन मांगा है. लालू प्रसाद यादव की टीम के लोग आंदोलन में शामिल हैं और लाल का समर्थन भी मिल रहा है. धरनास्थल पर लालू यादव और तेजस्वी यादव पहुंच चुके हैं. लालू प्रसाद यादव शुरुआती दौर से बिल के विरोध में हैं और उनका समर्थन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को मिल रहा है.

क्या बोले तेजस्वी? : वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमारे नेता लालू प्रसाद यादव यहां आपका साथ देने, हम सब आपके हाथ मजबूत करने आए हैं. किसी भी कीमत पर, चाहे सत्ता रहे या न रहे, हमने सदन, विधानसभा और विधान परिषद में इस गैर संवैधानिक, अलोकतांत्रिक बिल का विरोध किया है.”आज हमने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाकर इस पर चर्चा की मांग की लेकिन सदन स्थगित कर दिया गया. हम आपको बताना चाहते हैं कि हम इसमें आपके साथ खड़े हैं. हमारी कोशिश है कि यह बिल किसी भी कीमत पर पास न हो.” – तेजस्वी यादव, नेता, आरजेडीक्या बोली AIMPLB? : आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने मंगलवार को मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये बिल साम्प्रदायिक इरादे से लाया गया है.

कोई राजनीति नहीं कर रहा है. हमने सिर्फ यह कहा है कि यह वक्फ विधेयक केवल साम्प्रदायिक इरादे से लाया गया है. यह बिल केवल वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने के लिए है. लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है.”- सैयद कासिम रसूल, प्रवक्ता, AIMPLBक्या बोले मुस्लिम नेता? : धरना प्रदर्शन में शामिल मुस्लिम नेताओं ने कहा कि, सवाल यह है कि हमारी मस्जिद का दरवाजा किधर होगा यह हम तय करेंगे, यह सरकार का काम नहीं है. सरकार का काम इंतजाम करना है, ताकि नाजायज कब्जा न हो, लेकिन सरकार ने अब कानून बदलने का फैसला किया है. सैकड़ों सालों से वक्फ में जो जुबानी काम चल रहा है, वो सही नहीं है.

”सरकार ने तय कर दिया कि वक्फ की जमीन पर किसी ने कब्जा कर रखा है, तो 12 साल के अंदर दावा को माना जाएगा. अगर नाजायज कब्जा है तो सरकार का हो जाएगा. लेकिन पुराने बिल में यह था कि कब्जा 50 साल से होगा, लेकिन जमीन वक्फ की है तो अदालत में वो जाएगा और अपने वक्फ की जमीन को वापस लेगा. यह बिल लूटने वालों के साथ है. इसलिए हमारा विरोध है और हम चाहते है कि सरकार इस बिल को वापस लें.”- अनीसो रहमान कासमी, मुस्लिम नेतावक्फ बिल पर केंद्र सरकार के साथ जेडीयू! : सब की निगाह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी है. नीतीश कुमार की सेक्युलर छवि को लेकर बिल के विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को समर्थन की उम्मीद है. तमाम सेक्युलर सियासत करने वाले लोगों को अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से आमंत्रित किया गया है. देश भर से बिल के विरोध में देश भर से मौलाना और उलेमा इकट्ठा हुए हैं.

सरकार संशोधित कानून लाने जा रही है – JPC अध्यक्ष : वहीं जेपीसी अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, है कि, ”ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जिस तरह से वक्फ के नाम पर राजनीति कर रहा है. देश के अल्पसंख्यकों और मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है. जेपीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार संशोधित कानून लाने जा रही है. अभी तो कानून नहीं आया है, लेकिन पहले ही सोची समझी रणनीति के तहत वे लोग आज पटना जा रहे हैं.”बिल पर बिहार विधानमंडल में हंगामा: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान भी विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. विपक्ष ने विधानसभा में वफ्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर जमकर प्रदर्शन किया है और सरकार से मांग की है कि सदन में प्रस्ताव पारित कर वफ्फ बिल संशोधन का विरोध करें और इसे केंद्र सरकार को भेजने का काम सरकार करें.’वफ्फ का अधिकार छीनने की कोशिश’: भाकपा माले के विधायक महबूब आलम ने कहा कि वफ्फ बिल संशोधन का विरोध लगातार हो रहा है और केंद्र में बैठी सरकार इस मुद्दे को सुन नहीं रही. उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार वफ्फ बोर्ड संशोधन बिल को लागू कर वफ्फ का अधिकार छीनना चाहती है जो की गलत है

.विधानसभा में हंगामा ।”हम लोग चाहते है कि बिहार में बजट सत्र चल रहा है, ऐसे में सरकार को एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर वफ्फ बोर्ड संशोधन का विरोध करे और इसको लेकर केंद्र सरकार को भी अवगत किया जाए. सरकार अगर ऐसा नहीं करती है तो हम लोग सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे और लगातार हम लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.”- महबूब आलम, माले विधायकक्या है वक्फ संपत्ति?: ‘वक्फ’ शब्द अरबी से लिया गया है, जिसका अर्थ मुसलमानों द्वारा धार्मिक या धर्मार्थ के लिए दान की गई संपत्ति है. एक बार वक्फ के रूप में नामित होने के बाद संपत्ति को अल्लाह का माना जाता है और इसकी स्थिति अपरिवर्तनीय हो जाती है. यह निजी स्वामित्व या बिक्री से परे हो जाती है.क्यों हो रहा विरोध? यह बिल अगस्त साल 2024 में वक्फ अधिनियम,1995 में संशोधन के लिए संसद में पेश किया गया. इसमें व्यापक बदलाव प्रस्तावित थे. इससे सरकार को वक्फ संपत्तियों को विनियमित करने और ऐसी संपत्तियों से संबंधित विवादों को निपटाने का अधिकार मिलता है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस बिल के जरिए वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है, तो सरकार का तर्क है कि वह वक्फ की संपत्ति का बेहतर इस्तेमाल करना चाहती है और वंचित महिलाओं (मुस्लिम) की मदद करना चाहती है.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

2006 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन लाभ का भुगतान करने को निर्देश दिया हाईकोर्ट ने…

Next Post

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई आज दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित…

Related Posts

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
Next Post
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई आज दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित…

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई आज दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित...

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

June 10, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

June 10, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

June 10, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…
सामान्य

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

by NBTV24
June 10, 2026
0

नई दिल्ली:– सेहत के साथ स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती हैं। लेकिन धूल, मिट्टी, पसीना और बढ़ते प्रदूषण...

Read more
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

June 10, 2026
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…

June 10, 2026
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की ये स्पर्धाएं

वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की ये स्पर्धाएं

June 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com