नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है. सुबह 11 बजे दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई. आज लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा जारी रहेगी, जबकि राज्यसभा में प्रश्नकाल के बाद गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होने की उम्मीद है. आज बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024, विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025 जैसे प्रमुख विधेयक राज्यसभा में पेश किए जा सकते हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में ‘त्रिभुवन’ सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 पेश करेंगे.कार्य सूची के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगी. यह विधेयक पिछले साल दिसंबर में लोकसभा में पारित हो चुका है. इसका उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है. उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू विमान वस्तुओं में हितों की सुरक्षा के लिए राज्यसभा में ‘विमान वस्तुओं में हितों की सुरक्षा विधेयक 2025’ पेश करेंगे.मंगलवार को वित्त विधेयक 2025, बॉयलर्स विधेयक 2024 और एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव लोकसभा में पारित किया गया, जबकि आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित किया गया
.LIVE FEED1:26 PM, 26 Mar 2025 (IST)दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगितलोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.12:31 PM, 26 Mar 2025 (IST)’सुरक्षा पहले, उत्पादन बाद में’ के नियम का पालन कर रही सरकारकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में कहा कि सुरक्षा भारत की परमाणु ऊर्जा नीति का आधार है और मोदी सरकार ‘सुरक्षा पहले, उत्पादन बाद में’ के नियम का पालन कर रही है. सिंह ने यह भी कहा कि सरकार ने 2031-32 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को मौजूदा 8,180 मेगावाट से बढ़ाकर 22,480 मेगावाट करने के लिए कदम उठाए हैं. उन्होंने प्रश्न काल के दौरान कहा कि भारत के परमाणु ऊर्जा संयंत्र कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल और अंतरराष्ट्रीय निगरानी के साथ काम करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत की परमाणु सुविधाओं में विकिरण का स्तर लगातार वैश्विक मानकों से काफी नीचे है, जो सुरक्षित और टिकाऊ परमाणु ऊर्जा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
12:27 PM, 26 Mar 2025 (IST)ऑनलाइन गेमिंग का मुद्दा उठापंजाब से कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग का मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार से पूछा कि ऑनलाइन गेमिंग की लत को नियंत्रित करने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं. इस पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया कि सट्टेबाजी और जुआ राज्य सूची का हिस्सा है और राज्यों के पास इसके लिए कानून बनाने का अधिकार है.
11:32 AM, 26 Mar 2025 (IST)पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान को दी गई श्रद्धांजलिलोकसभा में सांसदों ने मौन रखकर पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और विपक्षी सांसद मौजूद रहे.













