• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए अगले 10 वर्षों का टीसीपी तैयार किया जा रहा…

NBTV24 by NBTV24
April 5, 2025
in आज
0
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए अगले 10 वर्षों का टीसीपी तैयार किया जा रहा…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रामनगर: बाघ संरक्षण में देश के अग्रणी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए अगले दस वर्षों का टाइगर कंजर्वेशन प्लान (टीसीपी) तैयार किया जा रहा है. इस व्यापक कार्ययोजना में बाघों समेत समस्त वन्य जीवों की सुरक्षा, संरक्षण, इको-टूरिज्म, वन्यजीव मानव संघर्ष प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए), दिल्ली से स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा.

टाइगर कंजर्वेशन प्लान तैयार: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के अनुसार, इस टीसीपी (Tiger Conservation Plan) में बाघों की सुरक्षा, अवैध शिकार पर रोकथाम, वन्यजीवों के अनुकूल माहौल तैयार करने, पर्यटन जोन के विस्तार की संभावनाएं, बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण और जन सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है.

टीसीपी के प्रमुख बिंदु: बाघ एवं अन्य वन्यजीवों का संरक्षण और बाघों समेत अन्य संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है. पर्यटन प्रबंधन-नए पर्यटन जोन खोलने की संभावनाओं का अध्ययन करेगा. अवैध शिकार रोकथाम-बाघों और अन्य वन्यजीवों के शिकार को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे. वन कर्मचारियों की तैनाती-स्टाफ की संख्या बढ़ाने और संसाधनों में सुधार पर बल दिया जाएगा. मानव-पशु संघर्ष के समाधान, बाघों और अन्य वन्यजीवों के साथ मानवीय टकराव को कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी.

टीसीपी से ये फायदे होंगे: इसके साथ ही इको-टूरिज्म को बढ़ावा और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को प्रोत्साहित कर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मुख्य लक्ष्य होगा. वास स्थल सुधार, जंगलों की जैव विविधता बनाए रखने और निवास स्थलों की गुणवत्ता सुधारने पर कार्य किया जाएगा. ग्रासलैंड सुधार, बाघों और अन्य शाकाहारी जीवों के लिए घास के मैदानों को पुनर्जीवित करना लक्ष्य रहेगा. जल स्रोत संरक्षण, रिजर्व में जल संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान आदि ये सब कार्ययोजना तैयार की जा रही हैं.

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि-

इस टाइगर कंजर्वेशन प्लान को तैयार करने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा. 300 से 400 पृष्ठों के इस दस्तावेज में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, पेड़-पौधों की प्रजातियां, वन्यजीवों की उपस्थिति, संकटग्रस्त प्रजातियां और उनके संरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
-डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व-

पिछले टीसीपी से क्या मिला? पिछले टीसीपी के तहत गिरिजा और ढेला पर्यटन जोन खोले गए थे. तत्कालीन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व निदेशक द्वारा तैयार की गई योजना में इन जोनों को खोलने की संभावना जताई गई थी, जिसे बाद में धरातल पर उतारा गया.

एनटीसीए से स्वीकृति के बाद लागू होगी योजना: टाइगर कंजर्वेशन प्लान (टीसीपी) तैयार होने के बाद इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. स्वीकृति मिलने के बाद, इसमें शामिल योजनाओं को धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. यह नया प्लान बाघों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

बाघ संरक्षण में कॉर्बेट की भूमिका: जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया भर में बाघों के संरक्षण का प्रमुख केंद्र है. यहां देश में घनत्व के मामले में सबसे अधिक बाघों की आबादी दर्ज की गई है. इस नए टाइगर कंजर्वेशन प्लान के लागू होने से कॉर्बेट में बाघों और अन्य वन्यजीवों का संरक्षण और भी प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा.

वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से जुड़े पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जो प्लान भेजा जाएगा, वह मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने में, पर्यटन कारोबार और स्थानीय लोगों को रोजगार देने में मददगार साबित होगा.

रामनगर वन प्रभाग ने की रिकॉर्ड कमाई: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश और विदेश से लाखों पर्यटक इस क्षेत्र के अलग-अलग पर्यटन जोनों में पहुंचे. पर्यटकों ने जंगल सफारी के जरिए उत्तराखंड की जैव विविधता का लुत्फ उठाया.
वित्तीय वर्ष 2024-25 में रामनगर वन क्षेत्र को कुल 5 करोड़ 23 लाख 61 हजार 169 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. ये पिछले वर्ष के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी है.

रामनगर वन प्रभाग ने पर्यटन से 5 करोड़ से ज्यादा कमाए: अगर आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2023-24 में रामनगर वन प्रभाग में कुल 2 लाख 42 हजार 204 पर्यटक पहुंचे थे. उस दौरान विभाग को 3 करोड़ 85 लाख 6 हजार 621 रुपये की कमाई हुई थी. इस वर्ष 2024-25 में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 8 हजार 808 हो गई. इससे विभाग की कमाई भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई. रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि-

हमारे पर्यटन जोनों की बेहतर प्लानिंग, इको-फ्रेंडली व्यवस्थाएं और गाइड्स की ट्रेनिंग ने इस साल की सफलता में अहम भूमिका निभाई है. पर्यटकों को यहां की जैव विविधता बहुत आकर्षित करती है. रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले प्रमुख पर्यटन क्षेत्र जैसे कॉर्बेट फॉल, नगर वन, भंडारपानी पर्यटन जोन, सीतावनी सफारी जोन, और कालाढूंगी का न्यू हेरिटेज जोन, पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनते जा रहे हैं.
-दिगंत नायक, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग-

पर्यटक इसलिए आते हैं रामनगर वन प्रभाग: डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि इन क्षेत्रों में प्रकृति प्रेमी लोग न केवल वन्यजीवों को देखने आते हैं, बल्कि यहां की हरियाली, शांत वातावरण और जंगल की शांति का भी आनंद लेते हैं. पर्यटक हर साल आते हैं, लेकिन इस बार व्यवस्थाएं और सफारी अनुभव बेहद शानदार रहा, जंगल को बिना नुकसान पहुंचाए पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है. वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ईको-फ्रेंडली टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है. प्रशिक्षित गाइड्स, समयबद्ध सफारी, टिकटिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और साफ-सफाई के उच्च मानकों ने भी इस सफलता में योगदान दिया है.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

साध्वी ऋतंभरा ने वक्फ बिल पास होने पर जताया हर्ष, कहा, “जनसंख्या नियंत्रण कानून भी आना चाहिए”…

Next Post

इमरजेंसी के दौर में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ केस जीता था मनोज कुमार ने, जाने क्यों किया था मुकदमा…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
इमरजेंसी के दौर में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ केस जीता था मनोज कुमार ने, जाने क्यों किया था मुकदमा…

इमरजेंसी के दौर में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ केस जीता था मनोज कुमार ने, जाने क्यों किया था मुकदमा...

पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

March 11, 2026
टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, यहां जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया…

टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, यहां जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया…

March 11, 2026
हिंदू नववर्ष इन 4 राशि के जातकों के लिए बना रहा है भाग्योदय के योग, देखिए ये कह रहा है राशिफल…

हिंदू नववर्ष इन 4 राशि के जातकों के लिए बना रहा है भाग्योदय के योग, देखिए ये कह रहा है राशिफल…

March 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

March 11, 2026
टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, यहां जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया…

टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, यहां जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया…

March 11, 2026
पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…
सामान्य

पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

by NBTV24
March 11, 2026
0

नई दिल्ली:– यूपी के गाजियाबाद के एक दंपति ने अपने बेटे हरीश राणा के लिए सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की...

Read more
टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, यहां जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया…

टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, यहां जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया…

March 11, 2026
हिंदू नववर्ष इन 4 राशि के जातकों के लिए बना रहा है भाग्योदय के योग, देखिए ये कह रहा है राशिफल…

हिंदू नववर्ष इन 4 राशि के जातकों के लिए बना रहा है भाग्योदय के योग, देखिए ये कह रहा है राशिफल…

March 11, 2026
खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें जानें ऐसे आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान…

खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें जानें ऐसे आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान…

March 11, 2026
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…

March 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com