• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

पीएम मोदी ने फिर बुलाई बड़ी बैठक, केंद्रीय मंत्री, CDS और तीनों सेना के प्रमुख रहे मौजूद…

NBTV24 by NBTV24
May 11, 2025
in आज
0
पीएम मोदी ने फिर बुलाई बड़ी बैठक, केंद्रीय मंत्री, CDS और तीनों सेना के प्रमुख रहे मौजूद…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बड़ी बैठक बुलाई. मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रहे. यह बैठक 7 मई को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के दिनों के बाद हो रही है.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इस बीच, भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर एक समझौता किया है, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपना दृढ़ और अडिग रुख जारी रखेगा.

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर एक समझौता किया है. भारत ने लगातार सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ एक दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है… यह ऐसा करना जारी रखेगा. मंत्री की टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ द्वारा इस बात पर सहमत होने के बाद आई है कि दोनों पक्ष सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे.

इससे पहले, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को बताया कि,पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने शनिवार को भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे और इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि, सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर से बात करेंगे. हालांकि, भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दिन में दोनों देशों के DGMO के बीच बनी सहमति का उल्लंघन किया है और भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की. एक विशेष ब्रीफिंग में, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि, भारत “इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेता है.

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान ‘‘तत्काल और पूर्ण’’ संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने साथ ही दावा किया कि ऐसा अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता के कारण संभव हो सका है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे अमेरिका की मध्यस्थता वाला संघर्षविराम बताया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की शांति का मार्ग चुनने के लिए उनके विवेक और राजनीतिक सूझबूझ की सराहना की.

अमेरिका की मध्यस्थता से संघर्षविराम ऐसे समय में हुआ है जब भारत और पाकिस्तान की सेनाओं द्वारा एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा था, जिससे संघर्ष गंभीर रूप से बढ़ गया था. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में घोषणा की, ‘‘अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ‘तत्काल और पूर्ण संघर्षविराम’ पर सहमत हो गए हैं. ट्रंप ने कहा कि, दोनों देशों को समझदारी और विवेक का इस्तेमाल करने के लिए बधाई. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.

दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर बुधवार को कार्रवाई की थी. इस हमले के तार सीमा पार से जुड़े थे. पहलगाम में हुए हमले 26 लोग मारे गये थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे. पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई अड्डों और वायु सेना ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के दुश्मन के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया था.

Tags: Hindi newsthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaकेंद्रीय मंत्रीनई दिल्लीपीएम मोदी ने फिर बुलाई बड़ी बैठक
Previous Post

बिहान योजना ने बदली महिलाओं की तकदीर, अब जनप्रतिनिधि बनकर कर रहीं जनता की सेवा…

Next Post

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नेशनल लोक अदालत, 500 से ज्यादा केसों का निपटारा…

Related Posts

आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
Next Post
गौरेला पेंड्रा मरवाही में नेशनल लोक अदालत, 500 से ज्यादा केसों का निपटारा…

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नेशनल लोक अदालत, 500 से ज्यादा केसों का निपटारा…

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

May 1, 2026
ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

May 1, 2026
‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

May 1, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

May 1, 2026
ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

May 1, 2026
महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…
सामान्य

महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…

by NBTV24
May 1, 2026
0

नई दिल्ली:– मई की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने एक बार फिर जोरदार झटका दिया है। तेल कंपनियों ने...

Read more
ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

May 1, 2026
‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

May 1, 2026
हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…

हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…

May 1, 2026
वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

May 1, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com