• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

NBTV24 by NBTV24
May 1, 2026
in छत्तीसगढ़
0
वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

सिंघीतराई, सक्ती, 1 मई। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई अनेक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही में संचालित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘आरोग्य परियोजना’ के जरिए अब तक लगभग 1500 ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं दी गईं। परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया है।

चलित स्वास्थ्य इकाई के संचालन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार करना है। अपने इस अभियान में वेदांता पावर शत-प्रतिशत सफल रहा है। वेदांता के शिविरों से लगभग 7000 नागरिकों को उम्मीद की नई रौशनी मिली है। चलित स्वास्थ्य शिविरों की बड़ी उपलब्धि यह है कि अब ग्रामीणों को काफी हद तक झोला छाप नीम-हकीमों से मुक्ति मिल गई है। ग्रामीणों को चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य रक्षा के महत्व से परिचित कराया जा रहा है।

परियोजना आरोग्य से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर जाने से भी राहत मिली है और उनके समय की बचत हो रही है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जाता है। चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं।

चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रही सुविधा पर वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि ‘‘स्वस्थ भारत बनाने के विजन के अनुरूप वेदांता पावर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकारों, स्वास्थ्य सेवा संस्थानों, उद्योगों और समुदायों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। आरोग्य परियोजना के जरिए हमारा लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके।’’ व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा है कि चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है। श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से व्हीएलसीटीपीपी की पहल महत्वपूर्ण है। श्री पटेल ने कहा कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य की दिशा में वेदांता पावर प्रबंधन ग्रामीणों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

ग्राम पंचायत सिंघीतराई के सरपंच प्रतिनिधि श्री घुरवा राम सिदार बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता की दिशा में वेदांता पावर प्रशंसनीय योगदान दे रहा है। वर्तमान में चलित चिकित्सा शिविरों के जरिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखा जा रहा है। ग्राम पंचायत ओडेकेरा के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रिका चौहान और निमोही सरपंच श्री पारसमणि गभेल सहित अनेक ग्रामीणों को कहना है कि वेदांत पावर के चलित चिकित्सा शिविरों के जरिए उन्हें सभी आवश्यक दवाइयां मिल जाती हैं। गांव में ही शिविरों के आयोजन से ज्यादातर ग्रामीणों को आवागमन के साधनों का इंतजार नहीं करना पड़ता। अब वे पैदल ही उपचार के लिए पहुंचते हैं। बच्चों और गर्भवती माताओं को बेहतरीन सुविधा मिल रही है। वेदांता पावर के चिकित्सकों से स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी परामर्श भी निःशुल्क मिलता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…

Next Post

हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…

Related Posts

मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…
छत्तीसगढ़

October 16, 2026
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री साय…

प्रदेश में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, धान खरीदी के लिए खुलेंगे 250 से ज्यादा नए केंद्र सीएम साय…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय…

October 16, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल सीएम साय

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

सीएम साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…

October 16, 2026
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री साय…

आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री साय…

October 16, 2026
मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…

by NBTV24
October 16, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एशियन गेम्स 2026 में...

Read more
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री साय…

आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री साय…

October 16, 2026
प्रदेश में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, धान खरीदी के लिए खुलेंगे 250 से ज्यादा नए केंद्र सीएम साय…

प्रदेश में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय…

October 16, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल सीएम साय

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल सीएम साय

October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

October 16, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com