• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मणिपुर मे बाढ़ से मचा हाहाकार, 19811 लोग प्रभावित, 3365 घर क्षतिग्रस्त, राहत बचाव अभियान जारी

NBTV24 by NBTV24
June 2, 2025
in आज
0
मणिपुर मे बाढ़ से मचा हाहाकार, 19811 लोग प्रभावित, 3365 घर क्षतिग्रस्त, राहत बचाव अभियान जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

इंफाल:- मणिपुर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचाई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार 3365 घर क्षतिग्रस्त हो जबकि इस दौरान 19,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. मणिपुर में नदियों के उफान पर होने और तटबंधों के टूटने के कारण बाढ़ आई. राज्य में पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है.

अपने घरों और इलाकों से निकाले गए लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए इंफाल पूर्वी जिले में 31 राहत शिविर खोले गए हैं. राज्य के सबसे प्रभावित जगहों में सेनापति जिला, इंफाल पूर्वी के हीनगांग, वांगखेई, खुरई शामिल हैं. पिछले चार दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 47 भूस्खलन की भी खबरें आई हैं.

इंफाल के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं क्योंकि खुरई, हेइंगंग और चेकोन इलाकों में नदी के तटबंध टूट गए. नदी का जलस्तर बढ़ गया. अधिकारियों के अनुसार चेकोन इलाके में इंफाल नदी के उफान पर आने के बाद ऑल इंडिया रेडियो इंफाल कॉम्प्लेक्स और सरकारी जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान समेत कई कार्यालयों, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रतिष्ठानों के परिसर में जलभराव की खबर है.

रिपोर्ट के अनुसार इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पट स्थित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार करा रहे कई मरीजों को रविवार शाम अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि बाढ़ का पानी स्वास्थ्य सुविधा परिसर में घुस गया था. स्थानीय क्लबों, स्वयंसेवकों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ कर्मियों ने बाढ़ के पानी के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित महिला आर्थोपेडिक और सर्जरी वार्ड में घुसने के बाद मरीजों को स्थानांतरित करने के लिए हाथ मिलाया.

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राजधानी के कई जलमग्न इलाकों का दौरा किया. सेना और असम राइफल्स के जवानों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला. इंफाल पूर्वी जिले में इरिल नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया.

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्यपाल ने इंफाल पूर्वी और पश्चिमी जिलों तथा सेनापति जिले के सेनापति उप-मंडल के स्कूलों में अगले आदेश तक गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की घोषणा की. एक बयान में बताया गया कि भारतीय सेना और असम राइफल्स ने शनिवार को करीब 800 नागरिकों को बचाया.

असम राइफल्स के जवानों को त्वरित प्रतिक्रिया दलों के साथ इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पट, वानखेई, संजेनथोंग, पैलेस कंपाउंड, न्यू चेकन, खुरई हेइक्रमाखोंग हेइनांग, सोइबाम लेइकाई, वांगखेई एंगोम लेइकाई, नोंग्मीबंग राज बारी और आसपास के इलाकों में सबसे अधिक प्रभावित स्थानों पर तैनात किया गया है.

बयान में कहा गया है कि बचाए गए लोगों की कुल संख्या लगभग 800 हो गई है, जिनमें 10 से 20 दिव्यांग और वृद्ध व्यक्ति शामिल हैं. एक अन्य बयान में कहा गया है कि अधिकारी समय पर राहत और पुनर्वास प्रयासों को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं. इस बीच, लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने राज्यपाल से बाढ़ की स्थिति को ‘राज्य आपदा’ घोषित करने का आग्रह किया.

वही, मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष केशाम मेघचंद्र सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि जल संसाधन विभाग राज्य के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ को नियंत्रित करने में विफल रहा है.

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

डूब गये 36 हजार करोड़, बैंक धोखाधड़ी पर RBI का बड़ा खुलासा, अपना पैसा बचाने के लिए अभी पढ़ें ये खबर

Next Post

मासूम बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी में कैद आरोपी, मौके पर साइकिल छोड़कर भागा

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
मासूम बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी में कैद आरोपी, मौके पर साइकिल छोड़कर भागा

मासूम बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी में कैद आरोपी, मौके पर साइकिल छोड़कर भागा

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

March 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…
राजनीति

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

by NBTV24
March 12, 2026
0

नई दिल्ली:– कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

Read more
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

March 12, 2026
तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

March 12, 2026
यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

March 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com