• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी,अब वही बनी राहत की किरण नहीं करनी पड़ती बिजली की जतन, हर उपकरण चल रहा है बेफिक्र

NBTV24 by NBTV24
June 30, 2025
in छत्तीसगढ़
0
कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी,अब वही बनी राहत की किरण नहीं करनी पड़ती बिजली की जतन, हर उपकरण चल रहा है बेफिक्र
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

सफलता की कहानी

कोरबा / एक दौर था जब गर्मी के मौसम का नाम सुनते ही आम लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आती थीं। कोरबा जिले के कटघोरा में रहने वाली ज्योति अनंत के लिए भी यह मौसम परेशानी और असुविधा लेकर आता था। भीषण गर्मी में बिजली की लगातार कटौती और ऊपर से महंगे बिजली बिल ने उनका चैन और सुकून छीन लिया था। दिन-रात पंखे और कूलर बंद रहते थे, और घर का बजट बिजली के बिल में ही उलझ कर रह जाता था।
लेकिन आज,वही सूर्य जिसकी तपिश उन्हें सताती थी,अब उनके जीवन को रोशन कर रहा है। यह बदलाव संभव हुआ है प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत, जिसे केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्रियान्वित इस योजना ने हजारों परिवारों को राहत पहुंचाई है, जिनमें श्रीमती ज्योति अनंत भी एक हैं।
उन्होंने अपने घर की छत पर इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाया और अब वही सूर्य, जो कभी कष्ट का कारण था, आज ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का स्रोत बन गया है। श्रीमती अनंत बताती हैं कि पहले वे और उनका परिवार गिन-गिन कर बिजली का उपयोग करते थे ताकि बिल कम आए, लेकिन फिर भी हजारों का बिल आता था। कटौती का समय तय नहीं था, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता था।
एक दिन जब पड़ोसी से उन्हें इस योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई और स्वयं योजना की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया। कुछ ही समय में उनके घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल कर दिया गया, साथ ही शासन द्वारा 78,000 की सब्सिडी भी प्राप्त हुई। पहले ही महीने में उन्हें इसका लाभ महसूस हुआ। अब बिजली जाती है या नहीं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सोलर एनर्जी से उनका घर चलता है।
श्रीमती अनंत कहती हैं, “पहले गर्मी का मौसम एक सज़ा लगता था, अब यही मौसम राहत और मुनाफा लेकर आता है। हम न केवल अपनी जरूरत की बिजली खुद बना रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आर्थिक रूप से भी लाभ पा रहे हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका कोई जोखिम नहीं है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचता, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है। उनकी छत अब केवल बिजली उत्पादन का केंद्र नहीं रही, बल्कि हरित छत्तीसगढ़ की ओर उनका योगदान भी बन गई है।
श्रीमती अनंत अब अपने अनुभव के आधार पर अन्य लोगों को भी इस योजना से जुड़ने की सलाह देती हैं। वे कहती हैं, “हम जैसे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं। इससे न केवल बिजली की समस्या का हल हुआ है, बल्कि घरेलू खर्च में भी संतुलन आया है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय को इस जनकल्याणकारी योजना के लिए हृदय से धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि ऐसी योजनाएं भविष्य में भी आम जन तक पहुँचती रहेंगी।

Tags: Earlier we used to face troubles due to the heat of the sunHindi newsnow it has become a ray of reliefpeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newswe don't have to worry about electricityWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव बने रहेंगे अमिताभ जैन, कैबिनेट बैठक मे लिया गया फैसला

Next Post

प्राचार्य पदोन्नति स्टे हटा,अब 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदस्थापना जारी करने की मांग”

Related Posts

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…

March 11, 2026
आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़

आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

March 11, 2026
जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
छत्तीसगढ़

जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

March 11, 2026
ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

March 10, 2026
फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
छत्तीसगढ़

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

March 10, 2026
इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
छत्तीसगढ़

इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…

March 10, 2026
Next Post
प्राचार्य पदोन्नति स्टे हटा,अब 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदस्थापना जारी करने की मांग”

प्राचार्य पदोन्नति स्टे हटा,अब 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर "टी एवं ई संवर्ग" में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदस्थापना जारी करने की मांग"

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

March 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…
राजनीति

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

by NBTV24
March 12, 2026
0

नई दिल्ली:– कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

Read more
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

March 12, 2026
तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

March 12, 2026
यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

March 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com