• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

NBTV24 by NBTV24
August 31, 2026
in छत्तीसगढ़
0
नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती का सामना करने वाला छत्तीसगढ़ आज शांति, विश्वास और विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश अब विकास की नई इबारत लिख रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना, पर्यटन और आजीविका सहित सर्वांगीण विकास के प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर में टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत-समृद्ध छत्तीसगढ़ : विकास का नया अध्याय’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इसी संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ ने भी विकसित राज्य बनने का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है। प्रदेश के विजन डॉक्यूमेंट के अंतर्गत 10 प्रमुख मिशन निर्धारित किए गए हैं और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं से भरपूर राज्य है। प्रदेश का लगभग 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है और यहां लोहा, बॉक्साइट, लिथियम, सोना सहित अनेक महत्वपूर्ण खनिज संसाधन उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र टिन उत्पादक राज्य भी है। प्राकृतिक संसाधनों की इस समृद्धि के साथ प्रदेश की मेहनतकश मानव शक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इन क्षमताओं का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश के विकास में और बड़ी भूमिका निभाएगा।

सुरक्षा और विकास की समन्वित रणनीति से बदली बस्तर की तस्वीर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद प्रदेश, विशेषकर बस्तर के विकास में सबसे बड़ी बाधा बना रहा। वर्ष 2023 में राज्य में सरकार बनने के बाद जनवरी 2024 में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने समन्वय के साथ नई रणनीति पर काम शुरू किया। पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई ने नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान को निर्णायक गति दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता मिली है। नई रणनीति की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि सुरक्षा बलों ने पूरी मजबूती से अभियान चलाते हुए पहले की तुलना में अपने जवानों की क्षति को कम रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की जनता ने लगभग चार दशकों तक नक्सल हिंसा का दंश झेला है। नक्सली स्कूल, अस्पताल, सड़क, पुल-पुलिया और संचार सुविधाओं जैसे विकास कार्यों का विरोध करते थे, जिसके कारण अनेक दूरस्थ क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से कटे रहे। इसलिए सरकार ने नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के साथ-साथ विकास को भी समान प्राथमिकता दी।

‘नियद नेल्लानार’ ने दूरस्थ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार शुरू से स्पष्ट थी कि केवल नक्सल समस्या को समाप्त करना पर्याप्त नहीं होगा। स्थायी शांति के लिए बस्तर के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। इसी सोच के साथ ‘नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई। गोंडी भाषा में इसका अर्थ है – ‘आपका अच्छा गांव’।

उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से दूरस्थ और संवेदनशील गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और दूरसंचार जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं। क्षेत्र में 421 से अधिक स्कूल खोले गए हैं और दूरसंचार नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। विकास को और गति देने के लिए सरकार ने ‘नियद नेल्लानार 2.0’ भी प्रारंभ किया है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…

Next Post

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री…

Related Posts

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय
छत्तीसगढ़

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
जिले के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर: जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इतने सितंबर तक कर सकते हैं…
छत्तीसगढ़

जिले के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर: जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इतने सितंबर तक कर सकते हैं…

September 9, 2026
भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या…
छत्तीसगढ़

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या…

September 9, 2026
3 महीने अंधेरे में पढ़ाई, 16 किमी पैदल कलेक्टर के पास पहुंचीं छात्राएं; CM साय के फोन के बाद प्राचार्य हटे, वार्डन को नोटिस…
छत्तीसगढ़

3 महीने अंधेरे में पढ़ाई, 16 किमी पैदल कलेक्टर के पास पहुंचीं छात्राएं; CM साय के फोन के बाद प्राचार्य हटे, वार्डन को नोटिस…

September 9, 2026
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ…

September 9, 2026
प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

September 8, 2026
Next Post
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री…

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

September 9, 2026
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

September 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

September 9, 2026
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…
सामान्य

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

by NBTV24
September 9, 2026
0

नई दिल्ली:– सोशल मीडिया इन दिनों एक नए और बेहद दिलचस्प 80s एआई (80s AI) ट्रेंड से गुलजार है। इंस्टाग्राम...

Read more
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

September 9, 2026
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…

September 9, 2026
पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…

September 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com