• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कलेक्टर-एसपी ने एटीआर के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचकर बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

NBTV24 by NBTV24
July 9, 2025
in छत्तीसगढ़
0
कलेक्टर-एसपी ने एटीआर के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचकर बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

आपदा राहत एवं बचाव के संबंध में तैयारी तथा ग्रामीणों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की

मुंगेली:- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, एटीआर उपसंचालक एटीआर श्री गणेश यू.आर. ने लोरमी विकासखण्ड के अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्रामों सुरही, बम्हनी, निवासखार, लमनी आदि का दौरा किया। उन्होंने रोजगार सहायक, कोटवार, पटवारी व सचिव से बातचीत कर वहां बरसात के मौसम में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और बाढ़ की स्थिति वाले गांवों में पर्याप्त खाद्य सामग्री, केरोसिन, दवाईयां, लाइफलाइन सप्लाई, लाइफ जैकेट, नाव आदि व्यवस्थाओं के साथ पर्याप्त रूप से एसडीआरएफ की टीम की तैनाती के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से बाढ़ आने पर वहां जाने से बचने, पानी के तेज बहाव के स्थिति में नदी और नाले में जान को जोखिम में डालकर पार करने की कोशिश नहीं करने की समझाईश दी। उन्होंने बम्हनी में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने एसडीआरएफ से नाव और दो लोगों की व्यवस्था करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर-एसपी ने गॉव के वृद्धजनों व लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने बम्हनी गांव में पीने के पानी का जायजा भी लिया। इस दौरान आदिवासियों ने गॉव में बिजली की समस्या बताई। कलेक्टर ने अधिकारियों को बिजली, पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली की समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने पर्याप्त मात्रा में कैरोसीन लालटेन आदि उपलब्ध कराने के लिए कहा। ग्राम की महिला जयमती आर्माे ने शौचालय की मांग की। कलेक्टर ने तत्काल शौचालय बनाने, टूटे हुए पानी टंकी की मरम्मत और ग्रामीणों को राशनकार्ड उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने सुरही में आपातकालीन स्थिति में लोगों को आने-जाने के लिए गाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लोगों को पेड़ नहीं काटने और जंगल बचाने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने बम्हनी में स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली और बच्चों को चाकलेट प्रदान कर पढ़-लिखकर आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। साथ ही पालकों को भी अपने बच्चों को नजदीकी स्कूल में शिक्षा दिलाने समझाइश दी। उपसंचालक एटीआर श्री गणेश यू.आर. ने बताया कि बारिश के मौसम में सुरही, अतरिया, बम्हनी सहित कोर एरिया के कुछ गांव कट जाते हैं। कलेक्टर ने कटे हुए गांवों के लिए राहत एवं स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दुर्गम क्षेत्रों में बाईक एवं ट्रैक्टर से पहुंचे कलेक्टर-एसपी

   कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल शासन की योजनाओं का अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने लमनी, निवासखार के दुर्गम क्षेत्रों में उफनती नदी को पार कर बाईक एवं ट्रैक्टर के माध्यम से पहुंचे। उनके साथ उपसंचालक एटीआर श्री गणेश यू.आर भी उपस्थित थे। उन्होने वनांचल में निवासरत ग्रामीणों से संवाद कर शासन की योजनाओं की पहुंच और गॉवों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सहित विभिन्न आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराने पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने आश्वस्त किया।

विस्थापन की दी जानकारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

     कलेक्टर ने ग्रामीणों को विधिवत विस्थापन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नियमानुसार कोर एरिया के गॉवों का विस्थापन होना है। विस्थापन की प्रक्रिया सुचारु रूप से हो इसमें सभी आवश्यक सहयोग करें। उन्होने ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विस्थापन के पश्चात नए जगह पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी की समस्याओं के नियमानुसार निराकरण के लिए हम यहां आए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आवास, बिजली, पेयजल, आंगनबाड़ी, स्कूल आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र सुरही का निरीक्षण कर वहां आवश्यक दवाइयां, सर्पदंश से बचाव हेतु एंटीवेनम, प्रसव संबंधी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र में बिजली के लिए बैटरी की व्यवस्था करने कहा। इस दौरान केन्द्र में पहुंचे मरीज से बातचीत कर उनका हाल चाल पूछा और चिकित्सक को संवेदनशीलता के साथ बेहतर ईलाज करने निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम निवासखार में चिकित्सक की समस्या पर वहां पर स्वास्थ्य कर्मी की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने खुड़िया की स्वास्थ्य कार्यकर्ता लता दर्रो की वनांचल के ग्रामीणों की सेवा भावना से प्रभावित होकर उनकी सराहना की और आगे भी इसी तरह कार्य करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित विभागवार कार्यों की समीक्षा कर शीघ्रता से निराकरण के दिए निर्देश

Next Post

रेडी टू ईट: महिला स्व सहायता समूहों को बड़ी जिम्मेदारी, मोदी की एक और गारंटी पूरी

Related Posts

बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी…
छत्तीसगढ़

बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी…

May 21, 2026
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद
छत्तीसगढ़

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

May 19, 2026
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित इन चार राज्यों के सीएम मौजूद…
छत्तीसगढ़

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित इन चार राज्यों के सीएम मौजूद…

May 19, 2026
सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को किया सम्मानित…
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को किया सम्मानित…

May 17, 2026
Next Post
रेडी टू ईट: महिला स्व सहायता समूहों को बड़ी जिम्मेदारी, मोदी की एक और गारंटी पूरी

रेडी टू ईट: महिला स्व सहायता समूहों को बड़ी जिम्मेदारी, मोदी की एक और गारंटी पूरी

जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

May 24, 2026
पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

May 24, 2026
भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

May 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

May 24, 2026
पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

May 24, 2026
जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला
मध्यप्रदेश

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

by NBTV24
May 24, 2026
0

मध्यप्रदेश:-गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्वडॉ. मोहन यादव भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में नदियों को मात्र जल...

Read more
पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

May 24, 2026
भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

May 24, 2026
कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…

कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…

May 24, 2026
अब चौक-चौराहों पर नहीं, इस ऐप पर मिलेंगे मजदूर और कारीगर…

अब चौक-चौराहों पर नहीं, इस ऐप पर मिलेंगे मजदूर और कारीगर…

May 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com