• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

बाबा महाकाल मंदिर में VIP दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी,जानिए क्या है पूरा मामला…

NBTV24 by NBTV24
January 27, 2026
in सामान्य
0
बाबा महाकाल मंदिर में VIP दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी,जानिए क्या है पूरा मामला…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली;– उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में वीआइपी (VIP) दर्शन की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसे अब सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि किसी मंदिर में वीआइपी दर्शन की अनुमति होगी या नहीं, यह तय करना अदालत का काम नहीं है। कोर्ट ने ऐसी याचिकाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप उचित नहीं है।

तीन जजों की बेंच ने की सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। बेंच में जस्टिस महादेवन और जस्टिस जॉयमाला बागची भी शामिल थे। याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी वीआइपी दर्शन पर रोक लगाने की मांग कर चुके थे, लेकिन वहां भी याचिका खारिज कर दी गई थी। उसी फैसले को चुनौती देते हुए मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।
VIP दर्शन को लेकर उठाए गए सवाल
याचिकाकर्ता का तर्क था कि महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में वीआइपी लोगों को आसानी से प्रवेश मिल जाता है। वे शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं, जबकि आम श्रद्धालुओं को दूर से ही दर्शन करने पड़ते हैं। यह व्यवस्था भेदभावपूर्ण और अनुचित है।

कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि गर्भगृह में प्रवेश के नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन है। VIP दर्शन के नाम पर आम नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस पर की टिप्पणी
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, “गर्भगृह में किसे प्रवेश दिया जाए और किसे नहीं, यह फैसला अदालत नहीं कर सकती। यह प्रशासन और मंदिर प्रबंधन का विषय है। अगर अदालत इस तरह के मामलों में दखल देने लगेगी, तो न्यायालयों पर अनावश्यक बोझ बढ़ जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर अनुच्छेद 14 के आधार पर गर्भगृह में प्रवेश का अधिकार मांगा जाएगा, तो भविष्य में अनुच्छेद 19 के तहत मंत्र पढ़ने जैसे अधिकारों की भी मांग उठ सकती है।

याचिका में यह स्पष्ट किया गया था कि या तो गर्भगृह में सभी श्रद्धालुओं की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाए, या फिर सभी को समान रूप से प्रवेश की अनुमति दी जाए। कुछ चुनिंदा लोगों को विशेष सुविधा देना समानता के सिद्धांत के खिलाफ है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

ये 7 दिग्गज अधिकारी तैयार कर रहे हैं भारत का बजट, ये लोग हैं इस टीम का हिस्सा…

Next Post

जया एकादशी पर तुलसी पूजन में रखें इन बातों का खास ख्याल, एक भूल बिगाड़ सकती है आपके सारे काम…

Related Posts

प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

April 16, 2026
आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…
सामान्य

April 14, 2026
उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…

रायपुर में बड़ी ठगी भंडाफोड़, मुंबई का युवक बना शिकार; नोट के सीरियल नंबर से जीता भरोसा, फिर इतने लाख लेकर फरार…

आशा भोसले की याद में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, परिवार का बड़ा ऐलान…
मनोरंजन

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
Next Post
जया एकादशी पर तुलसी पूजन में रखें इन बातों का खास ख्याल, एक भूल बिगाड़ सकती है आपके सारे काम…

जया एकादशी पर तुलसी पूजन में रखें इन बातों का खास ख्याल, एक भूल बिगाड़ सकती है आपके सारे काम…

मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…

मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…

April 16, 2026
प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय; प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा अब महिलाओं का सपना, श्री साय…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…

मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…

April 16, 2026
प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

April 16, 2026
मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…
लाइफस्टाइल

मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…

by NBTV24
April 16, 2026
0

नई दिल्ली:– मोबाइल फोन जहां लोगों की जिंदगी आसान बना रहा है, वहीं अब यह रिश्तों में दरार की बड़ी...

Read more
प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय; प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा अब महिलाओं का सपना, श्री साय…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय; प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा अब महिलाओं का सपना, श्री साय…

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना 1 मई से प्रगणक जाएंगे डोर-टू-डोर,अब इन सवालों के देने होंगे सही जवाब…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को फोन पर दी बधाई…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को फोन पर दी बधाई…

April 16, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com