• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बालको ने बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस बालको उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैः सीईओ राजेश कुमार…

NBTV24 by NBTV24
January 27, 2026
in छत्तीसगढ़
0
बालको ने बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस बालको उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैः सीईओ राजेश कुमार…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

बालकोनगर, :–वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा विविधता, समानता और समावेशिता के प्रतीक स्वरूप एक ट्रांस महिला के नेतृत्व में प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इस अवसर पर सीईओ ने सुरक्षा कर्मियों की अनुशासित एवं जोशपूर्ण परेड की सराहना की।

समारोह में देशभक्ति का रंग भरते हुए बालको के आसपास स्थित 10 स्कूलों के 1,900 से अधिक विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विभिन्न नृत्य और कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और साझा विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बालको द्वारा आकर्षक झांकियों की शोभायात्रा भी निकाली गई। इन झांकियों में पॉटलाइन, पावर, लॉजिस्टिक्स, मानव संसाधन और फायर सेफ्टी सहित विभिन्न व्यावसायिक कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। झांकियों ने बालको के कार्यों के साथ-साथ समावेशी विकास और सामूहिक प्रगति के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

भारत की विकास यात्रा में बालको के योगदान की चर्चा करते हुए कंपनी के सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम राष्ट्र निर्माण को एक साझा जिम्मेदारी मानते हैं। कंपनी उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की एल्यूमिनियम इंडस्ट्री के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में, हम अपने औद्योगिक क्षमताओं को सशक्त बनाते हुए सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास को अपने कार्यों का अभिन्न हिस्सा बनाए रखते हैं। समुदायों और साझेदारों के साथ मिलकर कार्य करते हुए हम दीर्घकालिक मूल्य सृजन और भारत की प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें हमारी 1 मिलियन टन विस्तार योजना एक महत्वपूर्ण कदम है।

नगर गौरव पुरस्कार समारोह में बालकोनगर क्षेत्र के सेंट्रल बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ बोर्ड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं के दो टॉप विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं ₹10,000 नकद राशि प्रदान की गई, जबकि कक्षा 12वीं के दो टॉप विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं लैपटॉप देकर उनके परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, परेड और झांकी प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत सीईओ श्री कुमार ने बालको अस्पताल, में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। यह पहल समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति बालको की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गणतंत्र दिवस समारोह में 6,000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार, उनके परिवारजन, यूनियन के पदाधिकारी तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर एकता, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव की भावना का उत्सव मनाया।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

ब्राह्मणों का नरसंहार करना चाहते हैं अलंकार अग्निहोत्री का UGC और अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर ये विस्फोटक बयान…

Next Post

शिक्षा का मंदिर या बाल-मजदूरी केंद्र माध्यमिक शाला में किताबों की जगह बच्चों को थमाए गए बर्तन…

Related Posts

Auto Draft
छत्तीसगढ़

बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

April 22, 2026
कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को बताया अवैध…
छत्तीसगढ़

कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को बताया अवैध…

April 22, 2026
एनएचएम भर्ती के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी…
छत्तीसगढ़

एनएचएम भर्ती के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी…

April 22, 2026
प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: इतने महीने छुट्टी पर लगी रोक, जानिए…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: इतने महीने छुट्टी पर लगी रोक, जानिए…

April 22, 2026
राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग…
छत्तीसगढ़

राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग…

April 21, 2026
प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …
छत्तीसगढ़

प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …

April 20, 2026
Next Post
शिक्षा का मंदिर या बाल-मजदूरी केंद्र माध्यमिक शाला में किताबों की जगह बच्चों को थमाए गए बर्तन…

शिक्षा का मंदिर या बाल-मजदूरी केंद्र माध्यमिक शाला में किताबों की जगह बच्चों को थमाए गए बर्तन...

Auto Draft

बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

April 22, 2026
प्रदेश  विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

April 22, 2026
चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

April 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

Auto Draft

बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

April 22, 2026
प्रदेश  विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

April 22, 2026
Auto Draft
छत्तीसगढ़

बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

by NBTV24
April 22, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– बस्तर में बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा जिले के सुदूर...

Read more
प्रदेश  विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

April 22, 2026
चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

April 22, 2026
हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा इस पर लगा बैन…

हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा इस पर लगा बैन…

April 22, 2026
अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…

अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…

April 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com