दंतेवाड़ा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक प्रेमी जोड़े ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक और युवती का शव एक ही फंदे पर लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम संबंध चल रहा था। घर वालों ने उन्हें पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए कहा लेकिन दोनों ने ऐसा करने के बजाय खुद को ख़त्म करने का रास्ता चुना।
पूर मामला जिले के गीदम का है। गांव के 18 साल के मंटू का गांव की ही 17 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले कई महीने से मिल-जुल रहे थे और शादी भी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी परिजन को भी मिली। लेकिन परिजन उनकी शादी कराने पर राजी नहीं थे। घरवालों की ये बात दोनों को मंजूर नहीं थी जिसके बाद शुक्रवार दोपहर गांव के पास ही जंगल गए। जहां पेड़ में एक ही फंदे से लटककर दोनों ने अपनी जान दे दी। गांव के ही कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी लाशों पर गई।
इसकी जानकारी गांववालों ने मृतकों के परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को गांव में ही दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।