• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

NBTV24 by NBTV24
January 29, 2026
in सामान्य
0
आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:– आंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा नई शिक्षा नीति–2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश विषय पर अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य सिंधी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और उच्च शिक्षा में उनके प्रभावी समावेश पर गहन विमर्श करना था । विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनः शिक्षा के केंद्र में लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संप्रेषण का साधन नहीं, बल्कि संस्कृति, इतिहास और पहचान का संवाहक होती है। सिंधी जैसी समृद्ध भाषा का शिक्षा प्रणाली में समावेश न केवल भाषायी विविधता को सशक्त करेगा, बल्कि भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा और विषयवस्तु का संगोष्ठी परिचय विश्वविद्यालय की निदेशक (अकादमिक) डॉ. संध्या वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक स्थान देना, नीति की मूल भावना है। उन्होंने सिंधी भाषा को भारतीय बहुभाषी परंपरा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए इसके अकादमिक उपयोग और शोध की संभावनाओं को विस्तार से रेखांकित किया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में योगदान की सराहना और समाज में उनके कार्यों को रेखांकित करना था। इस अवसर पर डॉ. दिलीप रमानी जी (MBBS, MD, DM – कार्डियोलॉजी) एवं श्री उदय शादाणी जी का विश्वविद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया।

संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान, डॉ. जे. सी. अजवानी, पूर्व विभागाध्यक्ष (मनोविज्ञान, कला एवं वाणिज्य), शासकीय कन्या कॉलेज, देवेंद्र नगर, रायपुर द्वारा दिया गया। अपने विचारोत्तेजक व्याख्यान में उन्होंने भाषा और मनोविज्ञान के अंतर्संबंध पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने से व्यक्ति का संज्ञानात्मक विकास अधिक सशक्त होता है। उन्होंने सिंधी भाषा की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, साहित्यिक धरोहर और आधुनिक शिक्षा में उसकी प्रासंगिकता को उदाहरणों सहित प्रस्तुत किया।

माननीय कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 भारत की आत्मा को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक प्रयास है। सिंधी भाषा जैसी समृद्ध भाषाओं का संरक्षण केवल समाज की नहीं, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों की भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा इस विषय पर संगोष्ठी आयोजित किए जाने को दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इससे युवाओं में भाषायी गौरव और सांस्कृतिक चेतना का विकास होगा।

इसके पश्चात आयोजित ओपन माइक सत्र – “मेरी भाषा, मेरी पहचान” ने कार्यक्रम को जीवंत संवाद का मंच प्रदान किया। इस सत्र में श्री ललित जैसिंघ, श्री अमित जीवन, डॉ. (श्रीमती) काजल सचदेव ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने सिंधी भाषा को अपनी पहचान, स्मृति और सांस्कृतिक उत्तराधिकार से जोड़ते हुए भावनात्मक एवं बौद्धिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। यह सत्र एक पैनल चर्चा के रूप में अत्यंत सारगर्भित सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुनः सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्री इंदर डोडवानी जी, श्री राजेश वधवानी जी, श्री सचिन मेघनानी जी, श्री अमित गिरवानी जी, श्री किशोर आहूजा जी, श्री बी. डी. डडानी जी, श्री सुरेश रहलानी जी, श्रीमती खुशी जीजू लोहजना जी एवं श्री सुरेश सचदेव जी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

छात्रअधिष्ठाता डॉ. प्रांजली गनी द्वारा आंजनेय विश्वविद्यालय का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों और बहुभाषी शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली पहलों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक साक्षी गुप्ता ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डीन डॉ डी बी तिवारी ने दिया।

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भावनात्मक ऊँचाई प्रदान की। विद्यार्थियों ने भारत की एकता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसमें भारतीय भाषाओं और परंपराओं के सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व को सजीव रूप में प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति को उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहना के साथ सराहा।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों, शिक्षाविदों, सिंधी समाज के प्रबुद्धजनों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सर्वश्रेष्ठ झांकियों के आए परिणाम इस राज्य की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में टॉप पर…

Next Post

सीएम ने प्रदेश पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण, CPF के जवानों को मिलेगा सम्मान…

Related Posts

अमेरिका पर भड़का ईरान, बोला भारत से रिश्ते मजबूत, जंग के लिए हम जिम्मेदार …
सामान्य

अमेरिका पर भड़का ईरान, बोला भारत से रिश्ते मजबूत, जंग के लिए हम जिम्मेदार …

March 25, 2026
गैस माफियाओं की शामत सरकार की 12,000 जगहों पर छापेमारी, 25 एजेंसियों पर गिरी गाज…
सामान्य

गैस माफियाओं की शामत सरकार की 12,000 जगहों पर छापेमारी, 25 एजेंसियों पर गिरी गाज…

March 25, 2026
इन 22 राज्यों पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, क्या और बढ़ने वाला है बारिश और आंधी का तांडव जानें IMD लेटेस्ट अपडेट…
सामान्य

इन 22 राज्यों पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, क्या और बढ़ने वाला है बारिश और आंधी का तांडव जानें IMD लेटेस्ट अपडेट…

March 25, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…
सामान्य

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…

March 24, 2026

राम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, आपके यहां धन-दौलत के बनेंगे योग…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अमेरिका पर भड़का ईरान, बोला भारत से रिश्ते मजबूत, जंग के लिए हम जिम्मेदार …

अमेरिका पर भड़का ईरान, बोला भारत से रिश्ते मजबूत, जंग के लिए हम जिम्मेदार …

March 25, 2026
गैस माफियाओं की शामत सरकार की 12,000 जगहों पर छापेमारी, 25 एजेंसियों पर गिरी गाज…

गैस माफियाओं की शामत सरकार की 12,000 जगहों पर छापेमारी, 25 एजेंसियों पर गिरी गाज…

March 25, 2026
अमेरिका पर भड़का ईरान, बोला भारत से रिश्ते मजबूत, जंग के लिए हम जिम्मेदार …
सामान्य

अमेरिका पर भड़का ईरान, बोला भारत से रिश्ते मजबूत, जंग के लिए हम जिम्मेदार …

by NBTV24
March 25, 2026
0

नई दिल्ली:– ईरान ने जारी तनाव के बीच बड़ा और कड़ा बयान देते हुए अमेरिका पर सीधा हमला बोला है,...

Read more
गैस माफियाओं की शामत सरकार की 12,000 जगहों पर छापेमारी, 25 एजेंसियों पर गिरी गाज…

गैस माफियाओं की शामत सरकार की 12,000 जगहों पर छापेमारी, 25 एजेंसियों पर गिरी गाज…

March 25, 2026
इन 22 राज्यों पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, क्या और बढ़ने वाला है बारिश और आंधी का तांडव जानें IMD लेटेस्ट अपडेट…

इन 22 राज्यों पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, क्या और बढ़ने वाला है बारिश और आंधी का तांडव जानें IMD लेटेस्ट अपडेट…

March 25, 2026
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये नहीं होंगे शामिल…

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये नहीं होंगे शामिल…

March 25, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…

March 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com