• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

अगले 36 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ बढ़ेगी सर्दी, जानें आपके राज्य में ऐसा रहेगा मौसम…

NBTV24 by NBTV24
January 30, 2026
in सामान्य
0
अगले 36 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ बढ़ेगी सर्दी, जानें आपके राज्य में ऐसा रहेगा मौसम…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:–:जनवरी अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन मौसम के लगातार बदलते मिज़ाज के चलते ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी (शुक्रवार) से 2 फरवरी तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान कश्मीर से बिहार तक कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की आशंका है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ेगी।

यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर दिखने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है और तेज़ी से बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 2 फरवरी तक पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश मौसम बिगाड़ सकती है। आईएमडी ने करीब 22 से 25 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी 31 जनवरी से मौसम बदलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इस दौरान बादलों की गरज और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना है।

बिहार में आज का मौसम
आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण तथा भोजपुर में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ ठनका गिरने की चेतावनी है। अधिकांश जिलों में घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट
हिमालयी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है, जिसे देखते हुए 4–5 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 जनवरी की शाम से बादल घिरेंगे और 1–2 फरवरी को कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। आईएमडी ने श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, सोनमर्ग और गुलमर्ग समेत कई इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। किश्तवाड़, पुंछ, डोडा और रामबन में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदला रह सकता है। आईएमडी के अनुसार 30 जनवरी से 2 फरवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। केलांग, कुफरी, शिमला, लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी, बिलासपुर और सोलन में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में भी आज से मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और बागेश्वर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज़ बारिश के साथ भारी बर्फबारी हो सकती है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री बर्फ की मोटी चादर में ढके नजर आ सकते हैं। अगले तीन दिनों तक हरिद्वार और देहरादून में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही, घना कोहरा और तेज़ शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम
पंजाब में 31 जनवरी से मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। कोहरे के कारण दिनभर धुंध छाई रह सकती है और तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, हरियाणा में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित करेगा।

Tags: Hindi newsIndiaThe weather will change in the next 36 hoursToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

गृह मंत्री ने संभाली महायुति की कमान बारामती यात्रा ने साफ किए संकेत, अब NCP को बिखरने से रोकेगी पार्टी…

Next Post

निपाह वायरस के नाम पर भारत को बदनाम करने की साजिश अब जानिए इसकी असली उत्पत्ति और कितना जानलेवा है ये वायरस…

Related Posts

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ
सामान्य

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…
सामान्य

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

September 26, 2026
क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस ! जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…
सामान्य

क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस ! जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…

September 26, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में आज रहेगा अवकाश, सीएम साय ने किया ऐलान…
सामान्य

प्रदेश के सभी स्कूलों में आज रहेगा अवकाश, सीएम साय ने किया ऐलान…

September 26, 2026
Next Post
निपाह वायरस के नाम पर भारत को बदनाम करने की साजिश अब जानिए इसकी असली उत्पत्ति और कितना जानलेवा है ये वायरस…

निपाह वायरस के नाम पर भारत को बदनाम करने की साजिश अब जानिए इसकी असली उत्पत्ति और कितना जानलेवा है ये वायरस…

साय कैबिनेट की बैठक में फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण…

इस देश के दौरे पर CM साय, कोरबा में नुक्कड़ नाटक और AI कार्यक्रम है आज…

October 6, 2026
CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…

प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

October 6, 2026
वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने यहां होगा दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सीएम साय…

October 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

साय कैबिनेट की बैठक में फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण…

इस देश के दौरे पर CM साय, कोरबा में नुक्कड़ नाटक और AI कार्यक्रम है आज…

October 6, 2026
CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…

प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

October 6, 2026
साय कैबिनेट की बैठक में फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण…
छत्तीसगढ़

इस देश के दौरे पर CM साय, कोरबा में नुक्कड़ नाटक और AI कार्यक्रम है आज…

by NBTV24
October 6, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मंगलवार, 6 अक्टूबर को कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर प्रवास का...

Read more
CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…

प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

October 6, 2026
वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने यहां होगा दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सीएम साय…

October 6, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री साय

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

October 6, 2026
प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं सीएम साय…

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं सीएम साय…

October 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com