• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद बचा तेल फेंक रहे जानें दोबारा इस्तेमाल करने के ये सही तरीके…

NBTV24 by NBTV24
February 10, 2026
in राजनीति
0
पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद बचा तेल फेंक रहे जानें दोबारा इस्तेमाल करने के ये सही तरीके…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– घर में पूड़ी, पकौड़े या कचौड़ी तलते समय अक्सर कड़ाही में तेल बच जाता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इस बचे हुए तेल का किया क्या जाए. कई लोग सोचते हैं कि अब इसका कोई काम नहीं है, इसलिए इसे फेंक देते हैं, जबकि कुछ लोग बिना ज्यादा ध्यान दिए इसे दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं. लेकिन सच ये है कि तेल को बार-बार गर्म करना या सही तरीके से न रखना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

एक बार इस्तेमाल हुए तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से न सिर्फ खाने का स्वाद खराब होता है, बल्कि पाचन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. लेकिन सवाल ये है कि अगर इसे दोबारा तलने या खाना पकाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते तो फिर इसे किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर आप चाहते हैं कि तेल की बर्बादी न हो और सेहत भी सुरक्षित रहे, तो ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं.

तेल को पहले पूरी तरह ठंडा होने दें
तलने के बाद अक्सर लोग जल्दबाजी में तेल को छानने या किसी डिब्बे में भरने की गलती कर देते हैं. ऐसा करना ठीक नहीं होता है. बहुत गर्म तेल को छानने से उसकी क्वालिटी खराब हो सकती है और वो जल्दी खराब भी हो जाता है. इसलिए सबसे बेहतर तरीका यही है कि तेल को कड़ाही में ही छोड़ दें और उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. जब तेल नॉर्मल टेंपरेचर पर आ जाए, तभी आगे का प्रोसेस करें.

तेल को अच्छी तरह छानना है बहुत जरूरी
जब तेल ठंडा हो जाएगा तो आप देखेंगे कि उसमें पूड़ी, पकौड़े या कचौड़ी के जले हुए छोटे-छोटे टुकड़े रह जाते हैं. अगर इन्हें तेल में ही रहने दिया जाए, तो तेल जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में एक बारीक छलनी, मलमल का कपड़ा या साफ सूती कपड़े की मदद से तेल को धीरे-धीरे छान लें. इससे सारे जले हुए कण बाहर निकल जाते हैं.

अच्छी तरह छाना हुआ तेल न सिर्फ ज्यादा समय तक ठीक रहता है, बल्कि दोबारा गर्म करने पर जल्दी जलता भी नहीं और खाने का स्वाद भी खराब नहीं करता.

तेल को स्टोर करने का क्या है सही तरीका?
तेल को कितने समय तक सही रखा जा सकता है, ये काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे स्टोर करते हैं. छना हुआ और ठंडा तेल हमेशा कांच की बोतल या स्टील के साफ डिब्बे में ही रखें. प्लास्टिक के डिब्बों में रखा तेल जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इनसे बचना बेहतर है. जिस डिब्बे में तेल स्टोर किया हो उसे ऐसी जगह पर रखें जहां पर धूप या ज्यादा गर्मी न पहुंचे.

दोबारा इस्तेमाल से पहले तेल को करें टेस्ट
तेल को फिर से इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा ध्यान देना बहुत जरूरी है. दोबारा इस्तेमाल करने से पहले तेल को सूंघकर देखें. अगर उसमें किसी तरह की अजीब या खराब सी बदबू आ रही हो, तो उसे इस्तेमाल न करें. इसके अलावा, अगर तेल का रंग बहुत ज्यादा काला हो गया है या वो जरूरत से ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो उसे फेंक देना ही सही रहता है. ध्यान रखें कि एक ही तेल को बार-बार गर्म करना ठीक नहीं होता, कोशिश करें कि तेल को 2 बार से ज्यादा न गर्म करें. इस तेल को दोबारा डीप फ्राइंग के लिए इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए.

कब तेल को दोबारा नहीं करना चाहिए इस्तेमाल
अगर तेल से हल्की सी भी जले होने की या खट्टेपन की बदबू आने लगे, तो उसे दोबारा इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसी तरह, अगर तेल गरम करते ही धुआं देने लगे या देखने में बहुत ज्यादा गंदा और चिपचिपा लगे, तो ऐसे तेल से खाना बनाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता. ऐसे तेल पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं.

खाने के काम का न रहे तेल, तो क्या करें?
अगर तेल खाना बनाने लायक नहीं बचा है, तो भी उसे नाली में फेंकने के बजाय बाकी कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ लोग थोड़ी मात्रा में पुराने तेल का इस्तेमाल गमलों की मिट्टी में मिलाकर कीड़े दूर रखने के लिए करते हैं. इसके अलावा, थोड़े से पुराने तेल से लकड़ी के फर्नीचर या लोहे के सामान पर हल्की पॉलिश भी की जा सकती है. इससे चीजों में हल्की चमक आ जाती है.

अगर आपके घर के दरवाजों में चर-चर की आवाज आ रही है, तो इस तेल का इस्तेमाल करके उनकी ग्रीसिंग कर सकते हैं. थोड़ी सी रुई लेकर तेल में डिप करके दरवाजों में लगाएं. इससे उनमें आवाज आनी बंद हो जाएगी.

Tags: Hindi newsIndiaThrowing away the oil left after frying puris and pakorasToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

भक्ति का महासंगम: श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल”

Next Post

ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा प्रदेश सीएम साय

Related Posts

शाह के रोडशो में किसी ने दिखाए चप्पल तो किसी ने झंडे पर थूका, जब आमने सामने आए ये…
राजनीति

शाह के रोडशो में किसी ने दिखाए चप्पल तो किसी ने झंडे पर थूका, जब आमने सामने आए ये…

April 2, 2026
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन सीएम के दावे पर मोदी सरकार ने तोड़ी चुप्पी, हरदीप पुरी ने दिया जवाब…
राजनीति

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन सीएम के दावे पर मोदी सरकार ने तोड़ी चुप्पी, हरदीप पुरी ने दिया जवाब…

March 27, 2026
पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
राजनीति

पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

March 24, 2026
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 दिग्गजों पर लगाया दांव…
राजनीति

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 दिग्गजों पर लगाया दांव…

March 23, 2026
विधानसभा में उठे पर्यावरण, पेंशन और पर्यटन से जुड़े बड़े मुद्दे, बजट सत्र के 15वें दिन सरकार ने दिए अहम जवाब…
राजनीति

विधानसभा में उठे पर्यावरण, पेंशन और पर्यटन से जुड़े बड़े मुद्दे, बजट सत्र के 15वें दिन सरकार ने दिए अहम जवाब…

March 20, 2026
ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती राज ठाकरे ने पीएम पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम…
राजनीति

ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती राज ठाकरे ने पीएम पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम…

March 20, 2026
Next Post
ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा प्रदेश सीएम साय

ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा प्रदेश सीएम साय

आज का राशिफल आज इस पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, और इनकी बदलेगी किस्मत…

आज का राशिफल आज इस पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, और इनकी बदलेगी किस्मत…

April 6, 2026
रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

April 6, 2026
ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर ये होगा असर…

ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर ये होगा असर…

April 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आज का राशिफल आज इस पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, और इनकी बदलेगी किस्मत…

आज का राशिफल आज इस पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, और इनकी बदलेगी किस्मत…

April 6, 2026
रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

April 6, 2026
आज का राशिफल आज इस पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, और इनकी बदलेगी किस्मत…
सामान्य

आज का राशिफल आज इस पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, और इनकी बदलेगी किस्मत…

by NBTV24
April 6, 2026
0

नई दिल्ली:– सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और ज्योतिष के अनुसार यह दिन कई राशियों...

Read more
रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

April 6, 2026
ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर ये होगा असर…

ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर ये होगा असर…

April 6, 2026
खेत में साथ मिले महिला-पुरुष के शव, जेब में मिला जहर क्या प्रेम कहानी का हुआ ये खौफनाक अंत…

खेत में साथ मिले महिला-पुरुष के शव, जेब में मिला जहर क्या प्रेम कहानी का हुआ ये खौफनाक अंत…

April 6, 2026
प्रदेश के इस अस्पताल में न्यूनतम शुल्क में होगी कैंसर और श्वास रोगों की सटीक पहचान…

प्रदेश के इस अस्पताल में न्यूनतम शुल्क में होगी कैंसर और श्वास रोगों की सटीक पहचान…

April 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com