• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

NBTV24 by NBTV24
February 28, 2026
in छत्तीसगढ़
0
होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा, :–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान होली पर्व से पूर्व उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया।

राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी में किया गया, जहां मुख्यमंत्री साय ने योजना अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया तथा कृषकों से संवाद भी किया।

  इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा जिले के हरदीमहुवा, ग्राम देवपहरी निवासी कृषक सुखन साय कोरवा से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कृषक से खेती की भूमि, उत्पादन एवं आदान सहायता राशि के उपयोग के संबंध में चर्चा की। कृषक ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने आवास निर्माण कार्य में करेंगे।

जिला स्तरीय समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित

कोरबा जिले में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पावन पर्व रंग, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, और इस अवसर पर किसानों के खातों में अंतर राशि का अंतरण वास्तव में उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक ओर जहां पूरा प्रदेश होली के उत्साह में सराबोर है, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा किए गए वचन-पूर्ति ने किसानों के परिश्रम को सम्मान देते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत किसानों का धान सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर खरीदने का जो संकल्प लिया था, उसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों के समग्र विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा या फसल क्षति की स्थिति में उन्हें सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, भूमिहीन किसानों के सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिनसे किसानों की आय में वृद्धि और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो रही है।

कोरबा जिले के कुल 43 हजार 681 किसानों के खातों में आज 200.81 करोड़ रुपये की अंतर राशि अंतरित की जा रही है, जो जिले के कृषकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि यह राशि किसानों के परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति, कृषि कार्यों में निवेश तथा सामाजिक-आर्थिक उन्नति में सहायक सिद्ध होगी। अंत में उन्होंने सभी कृषकों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक पहल पर बधाई प्रेषित की।

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आज का दिन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए खुशहाली का प्रतीक है। किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में आदान सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पश्चात अंतर राशि का भुगतान आज किसानों के खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए सभी को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता का वितरण

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, मंत्री श्री देवांगन ने स्टालों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की जिनमें बीज निगम, सीएसपीडीसीएल, स्व-सहायता समूह, कोसा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुधन विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं किसान पंजीयन से संबंधित स्टॉल शामिल थे।

इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को विद्युत पम्प, सहकारिता विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को केसीसी ऋण, मत्स्य विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को महाजाल 2 आइस बॉक्स 2 एवं 4 ग्रोथ प्रमोटर, रेशम विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को कोसाफल राशि के चेक, उद्यान विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को अनुदान राशि एवं प्रमाण पत्र तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को डेमो चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया। सभी हितग्राहियों को यह सामग्री एवं प्रमाण पत्र मंत्री श्री देवांगन के करकमलों से प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, नरेंद्र देवांगन,लक्ष्मण श्रीवास, प्रफुल्ल तिवारी, कृषि स्थाई समिति की सभापति सुष्मिता कमलेश अनंत, रेणुका राठिया सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags: Hindi newsHoli gift: Lump sum payment of difference in support price doubles happiness for farmersIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

Next Post

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

Related Posts

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

September 17, 2026
पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…
छत्तीसगढ़

पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

September 17, 2026
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय…

September 17, 2026
युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका सीएम साय
छत्तीसगढ़

युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका सीएम साय

September 16, 2026
बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ
छत्तीसगढ़

बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

September 16, 2026
बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार सीएम साय…
छत्तीसगढ़

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार सीएम साय…

September 16, 2026
Next Post
अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

September 17, 2026
नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

September 17, 2026
भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

September 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

September 17, 2026
नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

September 17, 2026
प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

by NBTV24
September 17, 2026
0

छत्तीसगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बस्तर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा...

Read more
नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

September 17, 2026
भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

September 17, 2026
पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

September 17, 2026
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय…

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय…

September 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com