• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

NBTV24 by NBTV24
September 17, 2026
in छत्तीसगढ़
0
प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बस्तर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक पर एक साथ सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। इस आयोजन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बस्तर की ओर से शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने का संदेश दिया जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक तक रोशनी
जगदलपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दोनों स्थानों पर सवा लाख दीपों की रोशनी से आयोजन को खास रूप देने की तैयारी है। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के साथ उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।

विजय शर्मा ने बताया बस्तर के लिए खास आयोजन
जगदलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों तक शासन प्रमुख के रूप में देश और समाज के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को प्रेरणास्रोत मानकर जनता की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जा रहा है। विजय शर्मा ने बस्तर में इस आयोजन के महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है।

सुरक्षा कैंपों और शहीद स्थलों पर भी जलेंगे दीप
उप मुख्यमंत्री के मुताबिक बस्तर में उन स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुरक्षा कैंपों और शहीदों से जुड़े स्थानों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त बस्तर की दिशा में आगे बढ़ रहे क्षेत्र का जन-जन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद देना चाहता है।

महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हो रही है। अभियान के दौरान संभाग में जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान और युवाओं से जुड़ी गतिविधियों समेत कई कार्यक्रम अभियान का हिस्सा हैं। इस दौरान जनभागीदारी के जरिए सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े संदेश को आगे बढ़ाने की योजना है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

Related Posts

पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…
छत्तीसगढ़

पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

September 17, 2026
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय…

युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका सीएम साय

September 16, 2026
बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार सीएम साय…

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

September 15, 2026
प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

September 17, 2026
नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

September 17, 2026
भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

September 17, 2026
नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

September 17, 2026
प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

by NBTV24
September 17, 2026
0

छत्तीसगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बस्तर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा...

Read more
नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

September 17, 2026
भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

September 17, 2026
पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

September 17, 2026
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय…

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय…

September 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com