नई दिल्ली:– जवान और पठान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद शाहरुख खान की अपकमिंग मेगा-एक्शन फिल्म ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म पहले ही कई वजहों से चर्चा में है—एक तरफ सिद्धार्थ आनंद के साथ सुपरस्टार की दोबारा जोड़ी, तो दूसरी ओर बेटी सुहाना खान के साथ उनका पहला ऑन-स्क्रीन कोलेबोरेशन। अब फिल्म के म्यूजिक को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर ने हाल ही में खुलासा किया है कि इस फिल्म में शाहरुख खान कुछ ऐसा करने वाले हैं, जो उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं किया। फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में सचिन सांघवी ने कहा कि दर्शक शाहरुख को एक बिल्कुल नए अंदाज़ में लिप-सिंक करते देखेंगे। उनके मुताबिक, यह सिर्फ गाना नहीं बल्कि एक अलग वाइब और रेवोल्यूशनाइज़्ड प्रेजेंटेशन होगा। उन्होंने दावा किया कि शाहरुख का लुक और स्क्रीन प्रेजेंस इस बार बिल्कुल अलग स्तर पर होगी और फैंस उन्हें ऐसे अवतार में देखेंगे जैसा पहले कभी नहीं देखा।
यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस ‘किंग’ के एल्बम को लेकर सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म का साउंडट्रैक सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं, जिससे म्यूजिक को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स पहले ही शाहरुख के खतरनाक और बोल्ड अवतार की झलक दिखा चुके हैं, जिसने सोशल मीडिया पर अलग लेवल का बज बना दिया है। स्टार कास्ट भी बेहद दमदार है, जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभय वर्मा और राघव जुयाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।












