नई दिल्ली:– केंद्र सरकार ने ईरान युद्ध को लेकर चल रही लॉकडाउन की अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है।
पुरी ने कहा कि इस तरह की स्थिति में नागरिकों के लिए सबसे जरूरी है कि वे शांत, जिम्मेदार और एकजुट बने रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अफवाह फैलाना और पैनिक पैदा करना बिलकुल भी सही नहीं है।
क्या कहा हरदीप पुरी ने?
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मजबूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे।
लॉकडाउन को बताया अफवाह
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।
ममता बनर्जी ने किया था दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच देश में फ्यूल सप्लाई की स्थिति पर विशेष चर्चा होगी।













