• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

NBTV24 by NBTV24
March 29, 2026
in सामान्य
0
₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार काफी आक्रामक है और पार्टी को उम्मीद है कि नतीजे उसके पक्ष में होंगे। ऐसे में आक्रामक चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह घोषणा पत्र जारी किया और इस मौके पर नोओबोइचा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की 5 गारंटियों की घोषणा की।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी पार्टी के इस चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर राज्य में पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के खाते में कैश ट्रांसफर के साथ ही स्वास्थ्य बीमा और भूमि अधिकार सहित पांच प्रमुख वादों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार (केंद्र एवं राज्य) पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।

जुबिन गर्ग मामले की जांच का उठाया मुद्दा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बीजेपी असम में अपने ‘डबल इंजन’ का इस्तेमाल लूट करने और दिल्ली में अपने नेताओं की तिजोरियां भरने के लिए कर रही है। खड़गे ने यह ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस असम की सत्ता में आती है तो जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिन के भीतर न्याय होगा।

कांग्रेस की घोषणापत्र में क्या खास?
हर महिला के बैंक खाते में बिना शर्त मंथली कैश। व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये की राशि।
हर परिवार को 25 लाख रुपए की कैशलेस हेल्थ कवर की गारंटी होगी।
मशहूर गायक जूबिन गर्ग की मौत मामले में 100 दिन में न्याय
10 लाख KHILONJIYA, भूमिपुत्रों का EKSONIA (annual पट्टा) को मियादी पट्टा (periodic पट्टा) में बदलेगे।
सीनियर सिटिजन के लिए हर महीने 1250 रुपए, अलग मंत्रालय बनेगा जो बुजुर्ग लोगों के मामलों को देखेंगे।
जमीन के पट्टे पर किया बड़ा वादा
जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार की तरह सालाना भूमि पट्टा जारी करने के बजाय, कांग्रेस 10 लाख भूमिपुत्रों (आदिवासी निवासियों) को स्थायी पट्टा देगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लोगों को हर साल अपने रिकॉर्ड को रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा करने से लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मांगनी पड़ेगी और इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने वहां में ऐसा किया है, और 6,80,000 लोगों को रिकॉर्ड दिए हैं।

गौरव गोगोई का हिमंता सरकार पर हमला
इस जनसभा के दौरान असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य की बीजेपी सरकार पर विभाजनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद ऐसे कदम नहीं उठाए जाएंगे। गौरव गोगोई ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम एक ऐसा कानून लाएंगे जिसके तहत किसी भी धर्म को निशाना बनाने और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को पांच साल के लिए जेल भेजा जाएगा।

बता दें कि असम में चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 9 अप्रैल को एक चरण में सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। मतदान के बाद चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…

Next Post

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

Related Posts

नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…
सामान्य

नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

August 24, 2026
28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का ये समय…
सामान्य

28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का ये समय…

August 24, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पुस्तक का किया विमोचन…
सामान्य

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पुस्तक का किया विमोचन…

August 24, 2026
बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…
सामान्य

बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…

August 22, 2026
शनिवार का राशिफल इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल…
सामान्य

शनिवार का राशिफल इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल…

August 22, 2026
मानसून में इम्यूनिटी को सपोर्ट करेंगी ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, आज ही डाइट में करें शामिल…
सामान्य

मानसून में इम्यूनिटी को सपोर्ट करेंगी ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, आज ही डाइट में करें शामिल…

August 21, 2026
Next Post
अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

August 24, 2026
रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

August 24, 2026
नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

August 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

August 24, 2026
रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

August 24, 2026
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
August 24, 2026
0

छत्तीसगढ़:– श्रमिक हमारे विकास की मजबूत नींव हैं। अपने परिश्रम से वे सड़कें, भवन, पुल और विकास की अनेक संरचनाएं...

Read more
रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…

August 24, 2026
नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

नए राशन कार्ड के लिए अपलोड करना होगा यहां का फोटो, नाम जोड़ने और हटाने के नियम भी…

August 24, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

August 24, 2026
विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, फोटो कॉपी, मशरूम और इस व्यवसाय से बढ़ाई आय

विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, फोटो कॉपी, मशरूम और इस व्यवसाय से बढ़ाई आय

August 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com