नई दिल्ली:–:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अप्रैल 2026 की दोपहर 03:37 बजे मंगल गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जिससे उनकी शनि व सूर्य से युति होगी और त्रिग्रही योग बनेगा. 14 अप्रैल 2026 को सूर्य के मीन से निकलकर मेष राशि में जाने तक यह त्रिग्रही योग कायम रहेगा.
इस त्रिग्रही योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियों के लिए यह बेहद शुभ रहेगा. वृषभ, मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए यह योग करियर में उन्नति, धन वृद्धि और रिश्तों में प्रेम बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. जानिए ये लकी राशियां कौन-सी हैं.
त्रिग्रही योग वृषभ राशि वालों को यह समय धन और तरक्की देने वाला साबित होगा. कमाई के नए रास्ते मिलेंगे. हालांकि किसी महत्वपूर्ण काम में पैसा खर्च भी हो सकता है. लेकिन इसकी आपको खुशी रहेगी. घर में सुख-शांति रहेगी. इस महीने बजट बनाकर चलना ही बेहतर है.
त्रिग्रही योग मिथुन राशि के लोगों के करियर के लिए अच्छा रहेगा. आपके काम से खुश होकर बॉस तारीफ कर सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. कारोबार में तेजी आएगी. कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है. बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें.
त्रिग्रही योग तुला राशि वालों को वो पद पाने में मदद कर सकता है, जिसका इंतजार वे लंबे समय से कर रहे हैं. साथ ही इनकम में भी बढ़ोतरी होगी. अविवाहित लोगों को लव पार्टनर मिल सकता है. महत्वपूर्ण काम पूरा होने की खुशी रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा
त्रिग्रही योग धनु राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक उन्नति मिलेगी. जो लोग घर-जमीन खरीदना चाहते हैं, वो इस समय डील कर सकते हैं. हालांकि बिना जांच-पड़ताल के या ओवर कॉन्फिडेंस में गलती न करें.











