• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय; प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा अब महिलाओं का सपना, श्री साय…

NBTV24 by NBTV24
April 16, 2026
in छत्तीसगढ़
0
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय; प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा अब महिलाओं का सपना, श्री साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का पारित होना देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

           मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में नारी का स्थान सर्वोच्च है। हम भगवान से पहले भगवती की पूजा करते हैं और ऐश्वर्य के लिए माता लक्ष्मी, बुद्धि के लिए सरस्वती और बल के लिए दुर्गा की आराधना की जाती हैं। श्री साय ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के प्रयास पहले भी हुए, लेकिन इसे प्रभावी रूप से लागू करने का साहसिक निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना और महतारी वंदन योजना जैसी पहलों ने महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हम इस वर्ष को प्रदेश में ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मना रहे हैं और महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे वे शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

       मुख्यमंत्री  श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद समाप्त हुआ है और प्रदेश विकास के नए मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को नया संबल मिलेगा। कार्यक्रम में “पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में नारी—नए भारत की तैयारी” के संकल्प को दोहराया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में पहले से ही 14 लाख से अधिक महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो उनके बढ़ते आत्मविश्वास का प्रमाण है। उन्होंने इस दौरान पुष्प के साथ महिलाओं का अभिनंदन कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

       इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं की इच्छाशक्ति और संकल्प उन्हें बड़े निर्णय लेने में सक्षम बना रहे हैं। महिलाओं को जिम्मेदारी मिले तो वे देश की तस्वीर बदल सकती हैं। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने बताया कि यह अधिनियम वर्ष 2029 तक लागू होगा, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
    कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पद्मश्री ऊषा बारले, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, पद्मश्री ऊषा बारले, प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी नीता डोंगरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags: Hindi newsIndiaThe Nari Shakti Vandan Act is the most important decision of the 21st century; the Prime Minister's strong will and bold decision will now fulfill women's dreamsToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना 1 मई से प्रगणक जाएंगे डोर-टू-डोर,अब इन सवालों के देने होंगे सही जवाब…

Next Post

प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

Related Posts

सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

April 17, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू महिलाओं को 33% आरक्षण से मिलेगा राजनीतिक नेतृत्व, प्रदेश बन रहा महिला सशक्तिकरण का …
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू महिलाओं को 33% आरक्षण से मिलेगा राजनीतिक नेतृत्व, प्रदेश बन रहा महिला सशक्तिकरण का …

April 17, 2026
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही प्रदेश की लोक संस्कृति…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से होगा सुसज्जित मिलेंगी सुविधा…

April 17, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय; प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा अब महिलाओं का सपना, श्री साय…
छत्तीसगढ़

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही प्रदेश की लोक संस्कृति…

April 17, 2026
आंजनेय यूनिवर्सिटी में हुआ सरपंच सम्मान सम्मेलन का आयोजन• आरंग, अभनपुर, धरसींवा एवं गरियाबंध जिले के 150 से अधिक सरपंच हुए शामिल
छत्तीसगढ़

आंजनेय यूनिवर्सिटी में हुआ सरपंच सम्मान सम्मेलन का आयोजन• आरंग, अभनपुर, धरसींवा एवं गरियाबंध जिले के 150 से अधिक सरपंच हुए शामिल

April 16, 2026
सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
छत्तीसगढ़

सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…

April 16, 2026
Next Post
प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

April 17, 2026
WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…

WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…

April 17, 2026
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, यहां 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन…

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, यहां 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन…

April 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

April 17, 2026
WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…

WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…

April 17, 2026
सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

by NBTV24
April 17, 2026
0

छत्तीसगढ़:–'मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का...

Read more
WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…

WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…

April 17, 2026
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, यहां 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन…

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, यहां 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन…

April 17, 2026
आखिर क्या है ‘नंबर 16’ की पहेली संसद में जिक्र कर राहुल ने सरकार को घेरा; बोले- जल्द खुलेगा राज…*

आखिर क्या है ‘नंबर 16’ की पहेली संसद में जिक्र कर राहुल ने सरकार को घेरा; बोले- जल्द खुलेगा राज…*

April 17, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू महिलाओं को 33% आरक्षण से मिलेगा राजनीतिक नेतृत्व, प्रदेश बन रहा महिला सशक्तिकरण का …

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू महिलाओं को 33% आरक्षण से मिलेगा राजनीतिक नेतृत्व, प्रदेश बन रहा महिला सशक्तिकरण का …

April 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com