• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

आखिर क्या है ‘नंबर 16’ की पहेली संसद में जिक्र कर राहुल ने सरकार को घेरा; बोले- जल्द खुलेगा राज…*

NBTV24 by NBTV24
April 17, 2026
in राजनीति
0
आखिर क्या है ‘नंबर 16’ की पहेली संसद में जिक्र कर राहुल ने सरकार को घेरा; बोले- जल्द खुलेगा राज…*
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से संबंधित तीनों विधेयकों पर बहस के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बयान चर्चा में है। लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस पूरे मामले का जवाब ‘नंबर 16’ में छुपा है। इसके बाद से पूरे देश में यह नंबर एक पहेली बन गई कि आखिर यह नंबर 16 क्या है। हर कोई अपने हिसाब से इसे डिकोड करने की कोशिश कर रहा है।

लोकसभा में तीनों विधेयक- संविधान, (131वां संशोधन) विधयेक, 2026, परिसीमन संशोधन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर बहस हो रही थी। यह बिल परिसीमन यानी लोकसभा और विधानसभा सीटों की नई सीमाएं तय करने और महिला आरक्षण से जुड़े थे। इस बहस में आज शुक्रवार को राहुल गांधी ने भी अपनी बात रखी।

PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी की टिप्पणी
राहुल गांधी ने कहा कि वो गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण देख रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण बहुत कमजोर लग रहा था, उनमें कोई जोश नहीं था, कुछ भी असरदार नहीं था। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री इसलिए ठीक से नहीं बोल पा रहे थे क्योंकि यह बिल लाना एक गलती थी और सब जानते थे कि यह संसद में पास नहीं होगा।
सामने कैसे आई राहुल की नंबर 16 की बात?
राहुल गांधी ने कहा कि जब वो प्रधानमंत्री का भाषण देख रहे थे तभी उन्होंने अपने फोन पर तारीख देखी और वो तारीख 16 अप्रैल थी। इसी दौरान उनके दिमाग में एक बात आई। उन्होंने कहा कि उन्हें अचानक लगा कि यह नंबर 16 ही सब कुछ है। इसी में पूरा जवाब है। राहुल ने कहा कि जो भी इस नंबर का मतलब समझता है वो उन्हें मैसेज करे या ‘X’ यानी ट्विटर पर बताए। उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं का जवाब नंबर 16 में है और आप जल्द ही जान जाएंगे।

सोशल मीडिया पर लोगों का अलग-अलग दावा
राहुल गांधी के इस पहली ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। यूजर्स अलग-अलग दावा कर रहे हैं। कुछ ने कहा कि शायद TDP के 16 सांसदों की बात हो रही है। कुछ ने कहा कि शायद किसी 16 मिनट के वीडियो का हवाला है। कुछ ने कहा कि शायद किसी अंतरराष्ट्रीय घोटाले से जुड़ी बात है जिसमें बड़े-बड़े लोगों के नाम हैं। लेकिन राहुल गांधी ने खुद इस नंबर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

जल्द सामने आएगा ‘नंबर-16’ का जवाब
राहुल ने नंबर-16 को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बताया है। उन्होंने बस यह संकेत दिया कि 16 अप्रैल की तारीख ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया। बाकी लोगों के लिए यह एक पहेली बनी हुई है। राहुल ने कहा कि इस नंबर का जवाब जल्द सामने आ आएगा।

राहुल के इस बयान के सियासी मायने
राहुल गांधी ने यह बात संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों की बहस के दौरान कही। इसका मतलब है कि वो कुछ ऐसी बात की तरफ इशारा कर रहे हैं जो सरकार के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। यह एक राजनीतिक चाल भी हो सकती है जिससे लोगों का ध्यान खींचा जाए और सरकार को घेरा जाए

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsWhat is the mystery of 'number 16'? Rahul Gandhi surrounded the government by mentioning it in Parliament; he saidछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू महिलाओं को 33% आरक्षण से मिलेगा राजनीतिक नेतृत्व, प्रदेश बन रहा महिला सशक्तिकरण का …

Next Post

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, यहां 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन…

Related Posts

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…
राजनीति

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…

July 21, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
राजनीति

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
राजनीति

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…
राजनीति

पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

April 24, 2026
सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…
राजनीति

सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…

April 24, 2026
Next Post
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, यहां 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन…

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, यहां 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन…

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

August 1, 2026
छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

August 1, 2026
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

July 31, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

August 1, 2026
छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

August 1, 2026
कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…
छत्तीसगढ़

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

by NBTV24
August 1, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए...

Read more
छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

August 1, 2026
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

July 31, 2026
आखिर व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

आखिर व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

July 31, 2026
प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी…

प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी…

July 31, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com