यूपी :– कौशांबी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के पात्रों की दोबारा जांच करने का निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने इस पात्रता जांच की जिम्मेदारी एसडीएम और बीडीओ को सौंपी है। जिम्मेदारीसौंपते हुए डीएम ने कहा कि वह अधीनस्थों से जल्द इसकी जांच करवाएं, ताकि नए वित्तीय वर्ष की पहली किस्त जारी की जा सके।
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने निर्देश के साथ हिदायत भी दी है। डीएम ने सख्त तेवर में कहा है कि भौतिक सत्यापन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्पष्ट रिपोर्ट होनी चाहिए। पात्र हैं अथवा अपात्र। यदि कोई मृतक भी है तो उसकी स्पष्ट रिपोर्ट आनी चाहिए। इस कार्य में शिथिलता न बरती जाए। लाभार्थियों के सत्यापन के लिए एसडीएम व बीडीओ को 15 दिन की मोहलत दी है। डीएम ने कहा है कि लापरवाही बतरने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही पर सख्त ऐक्शन होगा।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में शामिल है योजना
जिलाधिकारी ने एसडीएम और बीडीओ को बताया है कि भौतिक सत्यापन को गंभीरता से लिया जाए। यह योजना सीएम के डैशबोर्ड में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही से जिले की रैंक पर प्रभाव पड़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पात्रता के लिए
आयु: आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
आर्थिक स्थिति: आवेदक गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार का सदस्य होना चाहिए।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज :
आधार कार्ड
आयु प्रमाण पत्र (आयु 60+ वर्ष हो)
बीपीएल राशन कार्ड या आय प्रमाण पत्र
बैंक या डाकघर पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो












