• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…

NBTV24 by NBTV24
July 20, 2026
in सामान्य
0
सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाओं को न केवल नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम तवाडबरा की श्रीमती ज्ञानवती बैगा इसकी प्रेरणादायक मिसाल है।

श्रीमती ज्ञानवती बैगा अपने परिवार की आजीविका को मजबूत करने के लिए अमलेश्वर महादेव मंदिर के सामने नारियल की छोटी दुकान संचालित करती हैं। इस व्यवसाय से होने वाली आय से वे परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच परिवार का पालन-पोषण करने वाली ज्ञानवती बैगा के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल बनकर सामने आई है।

उन्होंने बताया कि उन्हें योजना की 29वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने नारियल व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में किया, जिससे उनके छोटे व्यवसाय को निरंतर गति मिली। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से अब उन्हें व्यवसाय चलाने के लिए पूंजी की चिंता कम हो गई है और वे पहले की तुलना में अधिक आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर पा रही हैं।

श्रीमती ज्ञानवती बैगा का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का विश्वास दिया है। अब वे घर के खर्च और अपने व्यवसाय दोनों का बेहतर ढंग से संचालन कर पा रही हैं। योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है और भविष्य के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना वास्तव में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह योजना परिवारों की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावी ढंग से संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नियमित आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने तथा परिवार की आय में भागीदारी निभाने का अवसर मिल रहा है। ज्ञानवती बैगा जैसी अनेक महिलाओं की सफलता की कहानियां इस बात का प्रमाण हैं कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास, सम्मान और स्वावलंबन का नया अध्याय भी लिख रही है।

Tags: Hindi newsToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…

Next Post

विश्वास का एक वर्ष एमजेएम हॉस्पिटल बना कोरबा की स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत आधार

Related Posts

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…
सामान्य

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…

July 21, 2026
दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…
सामान्य

दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

July 19, 2026
गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और ये खतरा…
सामान्य

गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और ये खतरा…

July 19, 2026
इस मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है…
सामान्य

इस मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है…

July 19, 2026
क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाना गैरकानूनी सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों से समझें ये पूरा मामला…
सामान्य

क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाना गैरकानूनी सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों से समझें ये पूरा मामला…

July 19, 2026
इन 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी…
सामान्य

इन 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी…

July 18, 2026
Next Post
विश्वास का एक वर्ष एमजेएम हॉस्पिटल बना कोरबा की स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत आधार

विश्वास का एक वर्ष एमजेएम हॉस्पिटल बना कोरबा की स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत आधार

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…

July 21, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर, फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका, धान समेत इन 10 फसलों पर योजना लागू..

किसानों के लिए बड़ी खबर, फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका, धान समेत इन 10 फसलों पर योजना लागू..

July 21, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…

मुख्यमंत्री श्री साय दुर्ग जिले के जामगांव में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए…

July 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…

July 21, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर, फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका, धान समेत इन 10 फसलों पर योजना लागू..

किसानों के लिए बड़ी खबर, फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका, धान समेत इन 10 फसलों पर योजना लागू..

July 21, 2026
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…
सामान्य

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…

by NBTV24
July 21, 2026
0

छत्तीसगढ़:– अगर आप 22 या 23 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा या गेवरा रोड रूट पर ट्रेन से सफर करने...

Read more
किसानों के लिए बड़ी खबर, फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका, धान समेत इन 10 फसलों पर योजना लागू..

किसानों के लिए बड़ी खबर, फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका, धान समेत इन 10 फसलों पर योजना लागू..

July 21, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…

मुख्यमंत्री श्री साय दुर्ग जिले के जामगांव में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए…

July 21, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत…

July 21, 2026
9 लाख की बेशकीमती इमारती अमानती लकड़ी जप्त, अवैध परिवहन व चोरी में जांच जारी माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा

9 लाख की बेशकीमती इमारती अमानती लकड़ी जप्त, अवैध परिवहन व चोरी में जांच जारी माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा

July 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com