छत्तीसगढ़ :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए महासमुंद और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना हुए। यहां वे रामचंडी दिवस-2026 कार्यक्रम में शिरकत किए
महासमुंद में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। यहां अहिवारा के बानबरद कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पंडवानी महा सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर संबंधित कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां की गई हैं।








