नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में 28 हजार से ज्यादा स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवा जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले देशभर के युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” शुरू किए जाने पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “जब देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा था, तब आपने ‘विकसित भारत’ का विजन रखा और देश के 140 करोड़ नागरिकों को इस सपने को पूरा करने में भागीदार माना। किसी देश के समृद्ध होने के लिए उसके नागरिकों का स्वस्थ होना जरूरी है; स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज बनाते हैं और स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है। इसीलिए आपने ऐसे स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए देश के युवाओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया है। 15 अगस्त 2020 को आपने देश को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लिया था। इस घोषणा में उन कार्यक्रमों और आगे की राह की रूपरेखा बताई गई थी जिनसे देश को नशा-मुक्त भारत में बदला जा सके।”
इस कार्यक्रम में 5 प्रमुख आध्यात्मिक गुरु पूज्या अम्मा, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, पूज्य दाजी, डॉ. चिन्मय पांड्या और स्वामी ब्रह्मविहारीजी ने भी हिस्सा लिया।इस लॉन्च कार्यक्रम में कई मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों, सार्वजनिक संगठनों और औद्योगिक संघों के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारीज़, इस्कॉन, चिन्मय मिशन और ऑरोविले के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।








