• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा जाने यहां से…

NBTV24 by NBTV24
August 9, 2026
in सामान्य
0
तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा जाने यहां से…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– इस्लाम धर्म के सबसे पाक शह मक्का में हाल ही में एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते में इस्लामिक दुनिया के तीन बड़े देश पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब शामिल हैं। इस समझौते के तहत अगर कोई भी देश पाकिस्तान, सऊदी अरब या तुर्की में से एक पर भी हमला करता है, तो दूसरा देश उसकी मदद के लिए आएगा।

सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए इस समझौते का नाम मक्का संयुक्त रक्षा समझौता है। हालांकि इसकी प्रवृत्ति को अमेरिका और यूरोपीय देशों के रक्षा समूह नाटो से मिलती है। इसके चलते इसे इस्लामिक नाटो भी कहा जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आने वाले समय में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से संघर्ष होता है तो क्या होगा? भारत के पास अब क्या विकल्प बचे हैं?
इस्लामिक नाटो से बढ़ी भारत की मुश्किलें?
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पिछले कुछ समय से अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। खासकर 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहमगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों के बीच बातचीत लगभग बंद है। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि दोनों देशों के रिस्ते कब बेहतर होंगे। ऐसे में पाकिस्तान का सऊदी और तुर्की के साथ रक्षा समझौता करना भारत के लिए चुनौतियां पेश कर सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने खुले तौर पर न सिर्फ पाकिस्तान का समर्थन किया था बल्कि उसे हाई-टेक ड्रोन भी दिए थे। समझने वाली बात यह है कि तुर्की ने पाकिस्तान की मदद तब की थी, जब दोनों के बीच सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा समझौता भी नहीं था। लेकिन अब दोनों मक्का रक्षा समझौते का हिस्सा है। ऐसे में अगर आने वाले समय में पाकिस्तान और भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष होता है और तुर्की इस्लामाबाद की मदद के लिए आता है तो यह भारत के लिए बड़ी समस्या होगी। माना जा रहा है कि पाकिस्तान भारत को घेरने के लिए इस्लामिक नाटो में जल्द ही बांग्लादेश को भी शामिल कर सकता है।

भारत और सऊदी अरब के रिश्तों पर असर
भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस्लामिक नाटो में पाकिस्तान और तुर्की के साथ सऊदी अरब भी इसका हिस्सा है। भारत और सऊदी अरब के बीच करीब 43 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है। सऊदी अरब ने भारत में ऊर्जा, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर तक निवेश करने की इच्छा जताई है। सऊदी की सरकारी तेल कंपनी अरामको की भारत के पश्चिमी तट पर कई बड़ी परियोजनाओं में भी भागीदारी है।
इसके अलावा सऊदी अरब में 25 लाख से ज्यादा भारतीय काम करते हैं और हर साल बड़ी रकम भारत भेजते हैं। साथ ही सऊदी का कच्चा तेल भारत के लिए ऊर्जा आयात का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यही वजह है कि दोनों देशों के मजबूत आर्थिक रिश्तों को हमेशा काफी अहम माना गया है। लेकिन अब पाकिस्तान के साथ सऊदी के नए रक्षा समझौते को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सऊदी अरब ने पिछले 11 महीनों में दूसरी बार अपनी सुरक्षा को पाकिस्तान की सुरक्षा से जोड़ा है। इससे भारत-सऊदी संबंधों पर संभावित असर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

समझौते का मकसद किसी को निशाना बनाना नहीं
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप्प एर्दोगन ने इस समझौते को लेकर कहा कि सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुआ रक्षा समझौता किसी देश को निशाना बनाने के लिए नहीं है। पहले सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौता था, अब इसमें तुर्की भी शामिल हो गया है। इस गठबंधन में तीनों देशों की अलग-अलग ताकत है। सऊदी अरब के पास आर्थिक ताकत है, पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जबकि तुर्की के पास सैन्य अनुभव और मजबूत रक्षा उद्योग है।
एर्दोगन ने कहा कि यह समझौता संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अधिकार पर आधारित है। इसका मकसद सुरक्षा सहयोग बढ़ाना, रक्षा क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाएं शुरू करना और आतंकवाद से मुकाबला करना है। हालांकि, भारत के लिए यह समझौता चिंता का कारण बन सकता है। पाकिस्तान और तुर्की दोनों के साथ भारत के रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं।

एर्दोगन की बातों में सच्चाई की कमी
हालांकि कई रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि एर्दोगन के बयान में सच्चाई की कमी है। भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने कहा कि एर्दोगन जानते हैं कि वह हमेशा की तरह छल से भरी कूटनीति कर रहे हैं। अगर यह रक्षा समझौता किसी के खिलाफ नहीं है, तो फिर इसकी जरूरत ही क्यों पड़ी? क्या यह ऐसे खतरे से निपटने के लिए है, जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है? उनका मानना है कि एर्दोगन इस्लामिक नाटो को लेकर पूरा सच नहीं बोल रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ तो?
रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने हाल ही में इस मुद्दे पर बीबीसी से बात करते हुए कहा कि इस समझौते से भविष्य में भारत-पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति और जटिल हो सकती है। उनके मुताबिक, अगर भारत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों या सैन्य ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन करता है, तो पाकिस्तान इसे युद्ध की कार्रवाई बताकर सऊदी और तुर्की को भारत के खिलाफ जंग में शामिल होने के लिए कह सकता है।
चेलानी ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन से तुर्की की तुलना में ज्यादा सैन्य मदद मिली थी। हालांकि, तुर्की की सीधी मदद से यह संकेत जरूर मिला कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में अंकारा इस्लामाबाद का साथ दे सकता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व राजदूत टीएस तिरुमूर्ति भी इस समझौते को भारत के लिए चिंता का विषय मानते हैं। उनके मुताबिक, इससे तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान को क्षेत्र में अपना प्रभाव और रणनीतिक महत्व बढ़ाने का मौका मिल सकता है। उनके मुताबिक, यह बदलता समीकरण भारत के हित में नहीं है।
भारत के पास कौन-कौन से विकल्प
इस्लामिक नाटो मे सऊदी अरब से शामिल होने से भारत के पास सीमित विकल्प ही उपलब्ध है। जैसे भारत खाड़ी में सऊदी अरब के अलावा दूसरे मुस्लिम देशों से अपने रिश्ते और मजबूत करें। भारत और यूएई ने मई 2026 में रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें रक्षा साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा, कच्चे तेल का रणनीतिक भंडारण, शिप रिपेयर और निवेश से जुड़े समझौते शामिल हैं। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को 2032 तक 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी तय किया है। इसी प्रकार भारत ने दूसरे कई और मुस्लिम देशों से भी अपने रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 8 खास तोहफे, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान…

Next Post

आधुनिक पहचान पर गर्व , शिक्षा से शक्ति और संस्कृति से समृद्धि आदिवासी दिवस पर बदलाव का ये संकल्प…

Related Posts

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ
सामान्य

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…
सामान्य

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

September 26, 2026
क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस ! जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…
सामान्य

क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस ! जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…

September 26, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में आज रहेगा अवकाश, सीएम साय ने किया ऐलान…
सामान्य

प्रदेश के सभी स्कूलों में आज रहेगा अवकाश, सीएम साय ने किया ऐलान…

September 26, 2026
Next Post
आधुनिक पहचान पर गर्व , शिक्षा से शक्ति और संस्कृति से समृद्धि आदिवासी दिवस पर बदलाव का  ये संकल्प…

आधुनिक पहचान पर गर्व , शिक्षा से शक्ति और संस्कृति से समृद्धि आदिवासी दिवस पर बदलाव का ये संकल्प...

सीएम साय ने हाथों में मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व, बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा – प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’

सीएम साय ने हाथों में मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व, बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा – प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’

October 7, 2026
सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

October 7, 2026
यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

October 7, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय ने हाथों में मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व, बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा – प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’

सीएम साय ने हाथों में मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व, बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा – प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’

October 7, 2026
सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

October 7, 2026
सीएम साय ने हाथों में मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व, बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा – प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने हाथों में मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व, बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा – प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’

by NBTV24
October 7, 2026
0

छत्तीसगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के...

Read more
सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

October 7, 2026
यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

October 7, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री साय

October 7, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री साय

तीन दिनों की लगातार बैठकों और संवाद से निवेश, कौशल विकास तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खुले…

October 7, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com