• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

NBTV24 by NBTV24
August 14, 2026
in सामान्य
0
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:–मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा

प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के महाअभियान से जुड़ने का किया आह्वान

तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का कराता है स्मरण : मुख्यमंत्री श्री साय

सीएम श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे को देखते ही प्रत्येक भारतीय का मन गर्व और राष्ट्रप्रेम से भर उठता है। यह 140 करोड़ भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधने वाला हमारा राष्ट्रीय गौरव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने की अभिनव पहल की है। आज यह अभियान एक व्यापक जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। गांव से शहर तक, घर-घर में लहराता तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के समर्पण को अभिव्यक्त करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सभी अपने घरों पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराएं। तिरंगे को नमन करते हुए उन स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें, जिनके संघर्ष और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत में सांस लेने का सौभाग्य मिला है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान जनजातीय नायक ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रदेश के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और संघर्ष हमारी गौरवशाली विरासत है। आज हम उन सभी वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान विशेष रूप से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। जब बच्चे और युवा अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं, तो उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और कर्तव्य का भाव और अधिक मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे पूर्वजों के असंख्य बलिदानों से प्राप्त हुई है। अब इस स्वतंत्रता को सशक्त और सार्थक बनाना हम सभी का दायित्व है। देश आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय संकल्प की सिद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे की छांव में हम सभी भारतीय हैं और राष्ट्रहित हम सभी के लिए सर्वोपरि है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसी राष्ट्रीय चेतना को और प्रगाढ़ करने का अभियान है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराएं और एकजुट होकर विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है…

Next Post

मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

Related Posts

बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…
सामान्य

August 15, 2026

भूलकर भी इन दिशाओं में न लगाएं आईना भुगतने पड़ सकते है दुष्परिणाम, जानें वास्तु शास्त्र…

August 13, 2026
चौथे बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव, यहां के हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की याचिका खारिज…

August 12, 2026
घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ या अशुभ जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम…

इस राज्य में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर एक साल के लिए रोक, सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला…
सामान्य

इस राज्य में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर एक साल के लिए रोक, सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला…

August 12, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…

बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…

August 15, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यहां की एसडीओपी निशा सिन्हा को किया सम्मानित,कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराध रोकथाम में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार….

कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्नमुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…

बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…

August 15, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यहां की एसडीओपी निशा सिन्हा को किया सम्मानित,कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराध रोकथाम में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार….

मुख्यमंत्री साय ने यहां की एसडीओपी निशा सिन्हा को किया सम्मानित,कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराध रोकथाम में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार….

August 15, 2026
बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…
सामान्य

बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…

by NBTV24
August 15, 2026
0

नई दिल्ली:– बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। ऐसे में...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने यहां की एसडीओपी निशा सिन्हा को किया सम्मानित,कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराध रोकथाम में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार….

मुख्यमंत्री साय ने यहां की एसडीओपी निशा सिन्हा को किया सम्मानित,कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराध रोकथाम में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार….

August 15, 2026
कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्नमुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्नमुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

August 15, 2026
सीएम साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान ’

स्वतंत्रता दिवस समारोह शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…

स्वतंत्रता दिवस समारोह शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…

August 15, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com