• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सामने आए ये बड़े खतरे, हथियारों से लेकर साइबर सुरक्षा तक चिंता…

NBTV24 by NBTV24
August 19, 2026
in सामान्य
0
AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सामने आए ये बड़े खतरे, हथियारों से लेकर साइबर सुरक्षा तक चिंता…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ईमेल लिखने, कोडिंग और जटिल सवालों के जवाब देने से लेकर रिसर्च तक में एआई का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, एआई की बढ़ती क्षमताओं के साथ इसके गलत इस्तेमाल और सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी गंभीर होते जा रहे हैं। एआई मॉडल विकसित करने वाली कंपनी एंथ्रोपिक ने अपनी रिस्क रिपोर्ट में जैविक और रासायनिक हथियारों, एआई रिसर्च, मॉडल के व्यवहार और साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों पर चिंता जताई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा सक्षम एआई मॉडल कुछ परिस्थितियों में ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं, जिनके पास जैविक या रासायनिक हथियारों से जुड़ी पूरी विशेषज्ञता नहीं है। एआई की तकनीकी क्षमता ऐसे लोगों की सीमित जानकारी को बढ़ा सकती है, इसलिए कंपनी ने अपने मॉडलों में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की जरूरत पर जोर दिया है।
एआई से एआई रिसर्च में तेजी की चिंता

एंथ्रोपिक के मुताबिक, उसके प्रोडक्शन सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले कोड का बड़ा हिस्सा अब एआई की मदद से तैयार किया जा रहा है। इससे रिसर्च और डेवलपमेंट की गति बढ़ रही है। हालांकि, कंपनी को चिंता है कि भविष्य में अगर एआई खुद ज्यादा सक्षम एआई सिस्टम विकसित करने से जुड़ी रिसर्च को तेजी से आगे बढ़ाने लगे, तो तकनीकी विकास की रफ्तार इंसानों की निगरानी और नियंत्रण क्षमता से आगे निकल सकती है। कंपनी का मानना है कि ऐसे हालात में एआई रिसर्च की दिशा और गति पर पर्याप्त मानवीय निगरानी बनाए रखना जरूरी होगा। इसके लिए सुरक्षा मानकों और परीक्षण व्यवस्था को भी लगातार मजबूत करने की जरूरत होगी।
मॉडल के व्यवहार और साइबर सुरक्षा पर भी नजर

रिपोर्ट में एआई मॉडलों के व्यवहार से जुड़े जोखिमों का भी आकलन किया गया है। मौजूदा मॉडल सामान्य तौर पर इंसानों के खिलाफ काम करने जैसी प्रवृत्ति नहीं दिखाते, लेकिन कुछ परीक्षणों में ऐसी परिस्थितियां सामने आईं, जहां मॉडल किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए तय नियमों से हटने या गलत तरीका अपनाने की कोशिश करते दिखाई दिए।

साइबर सुरक्षा भी बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। एआई मॉडल जितने अधिक सक्षम हो रहे हैं, उन्हें सुरक्षित रखने की जरूरत भी उतनी ही बढ़ रही है। कंपनी के अनुसार, बेहद सक्षम एआई सिस्टम साइबर हमलावरों के लिए आकर्षक लक्ष्य बन सकते हैं।

ऐसे में मॉडल की सुरक्षा, डेटा की गोपनीयता और संवेदनशील तकनीक तक अनधिकृत पहुंच रोकना महत्वपूर्ण होगा। एंथ्रोपिक ने इन जोखिमों से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में अधिक निवेश, बेहतर सुरक्षा तकनीक और लगातार निगरानी की जरूरत बताई है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

माय भारत की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर दिया जोर

Next Post

मोदी कैबिनेट की बैठक में देश के लिए पांच बड़े फैसले, 13,041 करोड़ रुपये होंगे खर्च…

Related Posts

OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…
सामान्य

OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

August 19, 2026
प्रदेश के किसानों के लिए राहत, अब WhatsApp से होगी खाद की बुकिंग, जानें पूरा तरीका…

तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

August 17, 2026
आखिर क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी जानिए धार्मिक महत्व, पूजा का कारण और अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश…

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, शाहरुख खान समेत इन 3 अभिनेताओं को नोटिस…

August 16, 2026
Next Post
मोदी कैबिनेट की बैठक में देश के लिए पांच बड़े फैसले, 13,041 करोड़ रुपये होंगे खर्च…

मोदी कैबिनेट की बैठक में देश के लिए पांच बड़े फैसले, 13,041 करोड़ रुपये होंगे खर्च…

पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

August 19, 2026
OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

August 19, 2026
प्रदेश के किसानों के लिए राहत, अब WhatsApp से होगी खाद की बुकिंग, जानें पूरा तरीका…

प्रदेश के किसानों के लिए राहत, अब WhatsApp से होगी खाद की बुकिंग, जानें पूरा तरीका…

August 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

August 19, 2026
OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

August 19, 2026
पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…
छत्तीसगढ़

by NBTV24
August 19, 2026
0

छत्तीसगढ़:– महिला एवं बाल विकास विभाग की पाली परियोजना में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं के लिए...

Read more
OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

August 19, 2026
प्रदेश के किसानों के लिए राहत, अब WhatsApp से होगी खाद की बुकिंग, जानें पूरा तरीका…

प्रदेश के किसानों के लिए राहत, अब WhatsApp से होगी खाद की बुकिंग, जानें पूरा तरीका…

August 19, 2026
मोदी कैबिनेट की बैठक में देश के लिए पांच बड़े फैसले, 13,041 करोड़ रुपये होंगे खर्च…

मोदी कैबिनेट की बैठक में देश के लिए पांच बड़े फैसले, 13,041 करोड़ रुपये होंगे खर्च…

August 19, 2026
AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सामने आए ये बड़े खतरे, हथियारों से लेकर साइबर सुरक्षा तक चिंता…

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सामने आए ये बड़े खतरे, हथियारों से लेकर साइबर सुरक्षा तक चिंता…

August 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com