• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

क्या आपने देखी ‘Kissing Car’गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, 55 लाख व्यूज के बाद पुलिस ने ठोका इतने का जुर्माना…

NBTV24 by NBTV24
August 25, 2026
in सामान्य
0
क्या आपने देखी ‘Kissing Car’गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, 55 लाख व्यूज के बाद पुलिस ने ठोका इतने का जुर्माना…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश :– ग्वालियर में सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए युवक ने अपनी कार को ‘किसिंग कार’ बना दिया। युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस किए, जिससे जगह-जगह लिपस्टिक के निशान बन गए। ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपए का जुर्माना लगाया है।

युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। रील तेजी से वायरल हुई और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। इसके बाद युवक यातायात पुलिस की नजर में आ गया।
पुलिस के मुताबिक, वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी। कार की पूरी बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी साफ नजर आ रहे थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान शुरू की और उसे थाटीपुर इलाके से बरामद कर लिया।

कार पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए
ग्वालियर यातायात पुलिस के मुताबिक, कार क्रमांक MP07 CC 9452 को थाने लाया गया। उसके मालिक आदित्य सिकरवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की और कार की बॉडी पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए।

तेज रफ्तार में दौड़ती कार का VIDEO देखकर पुलिस ने की पहचान

यातायात पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले कार नंबर MP07 CC 9452 का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी। पुलिस की नजर वीडियो पर पड़ी तो कार की पूरी बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी दिखाई दिए।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान शुरू की। जानकारी जुटाने पर कार का पता थाटीपुर इलाके में मिला। यातायात पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर कार बरामद की और उसे यातायात थाने ले आई।
थाने में युवक ने खुद साफ किए कार से लिपस्टिक के निशान

पुलिस ने कार मालिक आदित्य सिकरवार को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद उसने खुद कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए।

यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि- कार मालिक आदित्य सिकरवार इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। उसने दो दिन पहले कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। आदित्य के मुताबिक, उसे उम्मीद थी कि वीडियो वायरल होगा और ऐसा ही हुआ। रील पर एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज आ गए।

दोस्त ने कार की बॉडी पर किस किए थे

आदित्य ने पुलिस को बताया कि कार पर लिपस्टिक के निशान उसने खुद नहीं बनाए थे। कार खड़ी होने के दौरान उसकी एक दोस्त ने कार की बॉडी पर किस किए थे। इसके बाद उसने वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

आदित्य के अनुसार, कार की बॉडी पर करीब 3400 किस के निशान बनाए गए थे। पूरी प्रक्रिया में करीब साढ़े 3 घंटे लगे। उसका कहना है कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करने और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा वायरल कराने के उद्देश्य से यह प्रयोग किया गया था।
युवक बोला- दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा

पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने कहा कि उसे इस तरह रील बनाकर यातायात नियमों के उल्लंघन का अंदाजा नहीं था। आदित्य ने पुलिस से कहा कि भविष्य में वह यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा और ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा।

‘किसिंग कार’ वाली रील को 5.5 मिलियन व्यूज मिल चुके थे

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आदित्य ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी ब्लॉक कर दी। उसके अकाउंट पर 2,952 फॉलोअर्स थे। वह अब तक 64 पोस्ट कर चुका था। उसकी ‘किसिंग कार’ वाली रील को 5.5 मिलियन यानी 55 लाख व्यूज मिल चुके थे।

यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन किया…

Next Post

मेरी सगी बहन तो नहीं; आज माधुरी जी ने वह कमी भी पूरी कर दी’, राखी बंधवाकर भावुक हुए…

Related Posts

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
सामान्य

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

October 13, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…
सामान्य

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
इन किसानों को बड़ी सौगात, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पुराने सत्र का भी बढ़ी दर से मिलेगा भुगतान…
सामान्य

सीएम साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए इतने लाख रुपये स्वीकृत

October 10, 2026
सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ
सामान्य

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026
Next Post
मेरी सगी बहन तो नहीं; आज माधुरी जी ने वह कमी भी पूरी कर दी’, राखी बंधवाकर भावुक हुए…

मेरी सगी बहन तो नहीं; आज माधुरी जी ने वह कमी भी पूरी कर दी', राखी बंधवाकर भावुक हुए…

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

October 15, 2026
शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

October 15, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

October 15, 2026
शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

October 15, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
October 15, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

Read more
शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

October 15, 2026
माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…

October 15, 2026
प्रदेश में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता…

प्रदेश में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता…

October 15, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com