• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…

NBTV24 by NBTV24
November 20, 2026
in छत्तीसगढ़
0
मुख्यमंत्री साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में आयोजित विकास संकल्प तिहार में जिलेवासियों को 459 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत के 275 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 316 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत के 178 कार्यों का भूमिपूजन और 142 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुहेला में शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों की लगभग दो दशक पुरानी मांग पूरी की। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता सामग्री एवं चेक वितरित किए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और युवाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमारी सरकार को सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटियों को पूरा करते हुए प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों का निर्माण करना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। गांवों तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले महीने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवधि में जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सरकार गठन के 24 घंटे के भीतर 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना, चरण पादुका योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलों से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है।

सुशासन से आम नागरिकों का जीवन हो रहा आसान

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 प्रारंभ किया गया है, जो चौबीसों घंटे संचालित होता है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकते हैं, जिनके निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से लगभग 700 शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब ग्रामीणों को अपने खातों से राशि निकालने और जमा करने जैसी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं।

अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्नदाता प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना में संशोधन कर कम उत्पादन की स्थिति में भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से अंतर की राशि किसानों को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने किसानों को दो वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान भी किया है।

सुहेला में महाविद्यालय भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा की मांग पर सुहेला में मांगलिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए, नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन के लिए बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुहेला तहसील के 20 विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए तथा बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सुहेला में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों की लगभग 20 वर्ष पुरानी मांग पूरी हुई है। अब स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सीएम साय ने बलौदाबाजार जिले को दी 459 करोड़ की सौगात, विकास संकल्प तिहार में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ…

Next Post

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

Related Posts

मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….
छत्तीसगढ़

पंचायतों की बल्ले-बल्ले हर साल मिलेंगे 50 हजार रुपये, साय सरकार का बड़ा फैसला…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का आज दिल्ली दौरा, जानें पूरा शेड्यूल…

November 20, 2026
औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…

November 19, 2026
पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रदेश को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार…
छत्तीसगढ़

पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रदेश को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार…

November 19, 2026
Next Post
जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

November 20, 2026
जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

November 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…

मुख्यमंत्री साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…

November 20, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

November 20, 2026
जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

November 20, 2026
मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

by NBTV24
November 20, 2026
0

छत्तीसगढ़:- सही लेखा-जोखा सुशासन की पहली सीढ़ी, जवाबदेही से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित...

Read more
जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

November 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…

मुख्यमंत्री साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…

November 20, 2026
सीएम साय ने बलौदाबाजार जिले को दी 459 करोड़ की सौगात, विकास संकल्प तिहार में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ…

सीएम साय ने बलौदाबाजार जिले को दी 459 करोड़ की सौगात, विकास संकल्प तिहार में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ…

November 20, 2026
पंचायतों की बल्ले-बल्ले हर साल मिलेंगे 50 हजार रुपये, साय सरकार का बड़ा फैसला…

मुख्यमंत्री साय का आज दिल्ली दौरा, जानें पूरा शेड्यूल…

November 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com