• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

डॉ मुकेश त्रिपाठी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में कई कीर्तिमान स्थापित करते बने आयरन मैन

NBTV24 by NBTV24
October 9, 2023
in आज, दुनिया, राजनीति, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

सतना / प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश त्रिपाठी ने विगत आठ अक्टूबर को गोवा में आयोजित आयरन मैन 70.3 प्रतियोगिता में भाग लिया जहां शारीरिक क्षमताओं के उच्चतम स्तर को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय के अंदर स्विमिंग साइकिलिंग एवं रनिंग तीनों विधाओं को पूरा करने के बाद खेल जगत के बेहद प्रतिष्ठित आयरन मैन का खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतिष्ठित वैश्विक ट्रायथलॉन आयरनमैन को व्यापक रूप से दुनिया के सबसे कठिन खेल आयोजनों में से एक माना जाता है। इसमें प्रतियोगियों को 8 घंटे 30 मिनट के कट-ऑफ समय में 70.3 मील (113 किलोमीटर) की दूरी तय करनी होती है जिसमें तैरना,साइकिल चलाना और दौड़ना होता है (फुल आयरनमैन दौड़ 140.6 मील या 226.3 किलोमीटर की संयुक्त लंबाई होती है)। इस प्रतियोगिता की कठिनाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आमतौर पर फिनिश लाइन तक आते आते एथलीटों का वजन 2 से 4 किलोग्राम तक कम हो जाता है।

भारत में अपने तीसरे संस्करण में, इस वर्ष आयरनमैन 70.3  गोवा के मिरामार बीच पर 1.9 किमी की तैराकी के साथ शुरू हुई, इसके बाद 90 किमी की साइकिलिंग और अंत में 21.1 किमी की दौड़ के साथ पणजी में समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक देशों के लगभग १२०० प्रतियोगियों ने भाग लिया।

भारत में आयरनमैन (आयरनमैन इंडिया) ब्रांड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी विभिन्न कार्य क्षेत्रों तथा आयु वर्ग से आते हैं। इस बार सशस्त्र बलों से 75 से अधिक प्रतिभागी,कारपोरेट जगत के अनेक सीईओ,सीएफओ और प्रबंधन कर्मियों से लेकर 18-वर्षीय युवा पंजीकरण के लिए कतार में खड़े थे तो वहीं मुंबई के 70 वर्षीय एरीज़ खरास और 66 वर्षीय परवीन बाटलीवाला, जो आयरनमैन 70.3 में सबसे बुजुर्ग पुरुष और महिला हैं, ने भी भाग लिया।

इस अनूठी उपलब्धि को हासिल करने वाले सतना के डा मुकेश त्रिपाठी कई वर्षों से साइकलिंग करते रहे हैं और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने माने साइक्लिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से साइकलिंग करते हुए सोचते थे कि इसके आगे क्या कर सकते हैं जो उनकी शारीरिक क्षमताओं एवं ढृढ़ता को अगले स्तर पर ले जा सकता है। तब शारीरिक एवं मानसिक रूप से दृढ़ता की परीक्षा लेने वाली इस चुनौती को पूरा करते हुए डा मुकेश ने आयरन मैन में भाग लेने का विचार बनाया। इस कठिन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह आठ माह पूर्व से तैयारी कर रहे थे तथा इस तैयारी में विगत दिनों आयोजित मध्य प्रदेश की प्रथम सतना ट्राइथलान तथा सतना हाफ मैराथन को पूरा करने में सफल रहे तो उनका हौसला और मजबूत हो गया।
डॉ मुकेश त्रिपाठी ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार एवं शुभचिंतकों को दिया है जिन्होंने सदैव उनको प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर लकी सेठी बृजेश सिंह मनीष मंथावर विवेक जानवानी उत्तम अग्रवाल एवं मित्र मंडली ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की

Tags: Hindi newsIndiaToday news
Previous Post

तारीक आने से पहले आई भाजपा की लिस्ट,, एमपी मे 39 प्रतासियो का नाम फाइनल…

Next Post

भाजपा ने जारी की चौथी लिस्ट,, देखें कौन बने प्रत्याशी….

Related Posts

ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …
सामान्य

March 3, 2026
ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद रायपुर में विरोध, पैरों से कुचले गए डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नेतन्याहू…

March 2, 2026
3 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानी जानिए …
सामान्य

3 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानी जानिए …

March 2, 2026
Next Post

भाजपा ने जारी की चौथी लिस्ट,, देखें कौन बने प्रत्याशी….

ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …

ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …

March 3, 2026
ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

March 3, 2026
यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

March 3, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …

ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …

March 3, 2026
ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

March 3, 2026
ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …
सामान्य

ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …

by NBTV24
March 3, 2026
0

नई दिल्ली:– ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष का असर पहले ही खाड़ी देशों तक पहुंच चुका है, जहां...

Read more
ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

March 3, 2026
यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

March 3, 2026
तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

March 3, 2026
होली पर राजधानी में इतने करोड़ से ज्यादा की शराब बिकने का अनुमान, आबकारी विभाग अलर्ट…

होली पर राजधानी में इतने करोड़ से ज्यादा की शराब बिकने का अनुमान, आबकारी विभाग अलर्ट…

March 2, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com