• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

विधानसभा चुनावों में सांसदों को उतारने के पीछे क्या है , जानिए भाजपा की रणनीति

NBTV24 by NBTV24
October 12, 2023
in आज, छत्तीसगढ़, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

इस साल के अंत तक होनेवाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने बहुत सारे सांसदों को विधायक पद के लिए चुनावी रणक्षेत्र में उतार दिया है। यह बात आम जनता के साथ साथ चुनावी विश्लेषकों को भी हैरत में डाल रही है । पर देखा जाए तो भाजपा यह रणनीति बीते सालों से आजमाती रही है और भाजपाइयों के अनुसार इसके आशातीत परिणाम प्राप्त हुए हैं । विगत वर्षों में पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के विधानसभा में भी भाजपा ने यही रणनीति अपनाई थी ।

इस साल के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान में यही दांव आजमाने का फैसला किया है। तीनों राज्यों में अब तक जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में इसकी झलक भी दिखी है। तीनों चुनावी राज्यों में भाजपा ने अब तक कुल 18 सांसदों को मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है। वहीं, राजस्थान में बीजेपी ने 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है, जबकि छत्तीसगढ़ में 4 सांसदों को विधायकी का उम्मीदवार बनाया गया है।

त्रिपुरा में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने 68 हजार मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी, तो वहीं पश्चिम बंगाल में पांच में से तीन सांसद विधानसभा का चुनाव हार गए थे।भाजपा के मुताबिक भले हार मिली, लेकिन इस दांव का फायदा भी मिला । बीजेपी ने यूपी के पिछले विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि बीजेपी का मानना है कि केंद्र की राजनीति से राज्यों में भेजे गए नेता सिर्फ खुद की जीत ही सुनिश्चित नहीं करते बल्कि आसपास के इलाकों में भी पार्टी उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाते हैं। बीजेपी का मानना है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को इस दांव का फायदा मिला था।

उत्तर प्रदेश की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से हार गए, लेकिन उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को अच्छी टक्कर दी। नतीजा ये भी हुआ कि मुलायम सिंह यादव के जमाने से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ रही मैनपुरी सीट के साथ-साथ भोगांव सीट पर भी बीजेपी का कब्जा हो गया।
पश्चिम बंगाल में भले ही केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी और राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता विधानसभा चुनावों में खुद नहीं जीत सके, लेकिन उन सभी के प्रभाव से आसपास के क्षेत्रों में कई बीजेपी उम्मीदवार की किस्मत चमक गई।

भाजपा को अपनी इस रणनीति का पश्चिम बंगाल में जबरदस्त फायदा मिला । पश्चिम बंगाल में भाजपा 3 विधायकों से 77 विधायकों वाली पार्टी बन गई। भाजपा के इस प्रदर्शन ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया । 2023 के चुनावों में भी भाजपा यही कर रही और उसे उम्मीद है कि परिणाम उसके पक्ष में आएगा ।छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सांसद विजय बघेल को टिकट देकर उत्तर प्रदेश वाला दांव खेला है । भाजपा को लगता है कि उसके इस दांव से भूपेश बघेल अपनी पाटन सीट पर ही उलझ कर रह जायेंगे और उन्हें प्रदेश की अन्य सीटों पर ज्यादा समय देने का मौका नही मिलेगा।

Tags: Hindi newsToday latest newsToday newsविधानसभा चुनाव
Previous Post

सीएम बघेल ने बताया कब आएगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट ,कांग्रेस काट सकती है 40 विधायकों की टिकट

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान:15 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस

Related Posts

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

June 11, 2026
मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

June 10, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…

June 10, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
राजनीति

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

June 10, 2026
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…

June 10, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान:15 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

June 11, 2026
आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

June 11, 2026
मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

June 10, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

June 11, 2026
आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

June 11, 2026
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

by NBTV24
June 11, 2026
0

रायपुर :– लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को धरसींवा विकासखंड के ग्राम देवरी...

Read more
आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

June 11, 2026
मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

June 10, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…

June 10, 2026
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

June 10, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com