• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

घोषणा पत्र में इन वादों को किया शामिल-किसान कर्ज माफी …500 रुपए में गैस सिलेंडर…20 क्विंटल धान खरीदी

NBTV24 by NBTV24
October 26, 2023
in आज, राजनीति, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर : पिछली बार कांग्रेस ने जब छ्त्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासिल की थी तब इसका बहुत बड़ा श्रेय कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को दिया गया था। वही घोषणा पत्र जिसमें कर्ज माफी जैसे वादे को लेकर कांग्रेस ने सत्ता की चाभी हासिल की थी। हालांकि पहले चरण के मतदान में केवल 11 दिन बचे हैं लेकिन अब तक भाजपा या कांग्रेस, दोनों में से किसी ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है।

कांग्रेस ने घोषणाएं करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है, और वो है चरणों में घोषणा करना। जी हां 20 क्विंटल धान खरीदी, साढ़े सत्रह लाख लोगों को आवास, जाति जनगणना और किसानों की कर्ज़ माफ़ी की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है। इसके बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह कह कर सबको कयास लगाने पर मज़बूर कर दिया है कि पांचवीं घोषणा राहुल गांधी करेंगे। दरअसल राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।

माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल डीजल पर अपने हिस्से का टैक्स और रसोई गैस की क़ीमत कम करने की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा की रकम बढ़ाने और महिलाओं को हर साल नकद रकम देने का वादा भी कांग्रेस कर सकती है। लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा कांग्रेस की तरकश के सारे तीर निकलने की प्रतीक्षा में है।

भाजपा के नेताओं का कहना है कि धान ख़रीदी से लेकर किसानों की कर्ज़ माफ़ी तक, सभी घोषणाओं में भाजपा, कांग्रेस से आगे रहेगी। पार्टी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम कांग्रेस से कई गुना ज्यादा देंगे। कांग्रेस किसानों का शोषण कर रही है। एक हाथ से दे रही है, दूसरे हाथ से लूट रही है। हम दोनों हाथों से देंगे।

पिछले चुनाव में भी भाजपा ने धान की क़ीमत बढ़ाने जैसी योजनाओं को घोषणापत्र में शामिल किया था। लेकिन अंतिम समय में शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें घोषणापत्र से यह कहते हुए हटा दिया था कि ऐसी मांग दूसरे राज्यों से भी आ सकती है। इस बार भाजपा कह जरुर रही है कि वह घोषणाओं में कांग्रेस से आगे रहेगी लेकिन सवाल यही है कि जनता की लाभकारी योजनाओं को रेवड़ी घोषित करने वाला भाजपा का शीर्ष नेतृत्व क्या इसके लिए तैयार होगा?

अब बात शराबबंदी की, जिसकी घोषणा कांग्रेस पार्टी ने 2018 में की थी। पांच सालों तक कांग्रेस पार्टी कहती रही कि हम नोटबंदी की तरह शराबबंदी नहीं करेंगे, उसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कहना शुरू किया कि जनता शराबबंदी करे। फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुर बदले और उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि केंद्र सरकार शराबबंदी करे।

अब कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने यह कह कर शराबबंदी के वादे का बचाव किया कि शराब से होने वाली न्यूसेंस बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का फैसला अगली चुनी हुई सरकार का होगा। सवाल यही है कि शराबबंदी के सवाल पर पांच सालों तक रंग बदलती कांग्रेस के इस बयान पर क्या जनता भरोसा करेगी?

यह भी दिलचस्प है कि पांच साल शराबबंदी के मुद्दे पर गोल-गोल बयानबाजी करने वाली कांग्रेस सरकार को भाजपा लगातार घेरती भी है। लेकिन शराबबंदी को लेकर भाजपा का क्या स्टैंड है, इस पर भाजपा चुप हो जाती है। ऐसे में इस बात की उम्मीद बेमानी है कि कांग्रेस या भाजपा, शराबबंदी को अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsघोषणा पत्र
Previous Post

विधानसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन करते हुए,पार्टी का झंडा लगाकर प्रचार में जुटे थे “गुरूजी” : विभाग ने कर दिया सस्पेंड…

Next Post

अगर आप भी भारतीय नौसेना में नौकरी पाने चाहते हैं तो….देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

Related Posts

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…
राजनीति

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…
लाइफस्टाइल

तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

March 12, 2026
खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें जानें ऐसे आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान…
लाइफस्टाइल

खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें जानें ऐसे आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान…

March 11, 2026
घर में इस धातु का कछुआ रखना होता है शुभ, जानें रखने की सही दिशा…
लाइफस्टाइल

घर में इस धातु का कछुआ रखना होता है शुभ, जानें रखने की सही दिशा…

March 9, 2026
विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…
राजनीति

विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…

March 9, 2026
राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
राजनीति

राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

March 9, 2026
Next Post

अगर आप भी भारतीय नौसेना में नौकरी पाने चाहते हैं तो….देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

March 12, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

March 12, 2026
अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

March 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

March 12, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

March 12, 2026
ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
सामान्य

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

by NBTV24
March 12, 2026
0

नई दिल्ली:– इससे 2 दिन पहले केंद्र सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के मकसद से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के...

Read more
केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

March 12, 2026
अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

March 12, 2026
बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

March 12, 2026
प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

March 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com