भोपाल:- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में ठीक एक महीना बाकी है। 3 दिसंबर को तय हो जाएगा कि विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी या कांग्रेस सत्ता में आएगी। सभी पार्टियों के टिकट बंट चुके हैं। बड़े-बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल कर दिया है। जो गुटबाजी होनी थी वो हो गई। हर सीट पर उम्मीदवारों की तस्वीर साफ है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 119 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 107 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।
ओपिनियन पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलने के आसार हैं। ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबि प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 119 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 107 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।
मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलने के आसार