पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन मृत्युंजय पांडेय के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर टीम गठित कर सउनि दुर्गेश राठौर हमराह स्टॉफ के साथ टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुए थे कि एक व्यक्ति आजाद चौक आरामषीन के पास धारदार लोहे का गड़ासा हाथ में लेकर लहराते हुए आने जाने वालों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ आजाद चौक आरामषीन के पास पहुंच कर एक व्यक्ति जो धारदार लोहे के गड़ासा को हाथ में लेकर लहरा रहा था उसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम धनाराम पिता स्व. रामप्यारे कष्यप आजाद चौक आरामषीन वार्ड क्रमांक 21 कोरबा का रहने वाला है जिसके पास से एक लोहे का गड़ासा जिसकी कुल लम्बाई- 19 इंच,फल की लम्बाई-14 इंच,चौड़ाई 2 इंच, मुठ की लंबाई 6 इंच,का मिला। धनाराम कष्यप के द्वारा अवैध रूप से लोहे का गड़ासा को अपने साथ लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाना पाया गया। आरोपी का कृत्य अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी बदमाष किस्म का व्यक्ति है जो आये दिन मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा करते रहता है। यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह गंभीर अपराध घटित कर सकता था जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
इस महत्व पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय, एएसआई दुर्गेश राठौर,आर. संदीप भगत,राकेश की महत्व पूर्ण भूमिका रहि।