रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा। ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने सभी जीतने वाले विधायकों को राजधानी बुलाया है। विधायक दल की बैठक होगी जिसके लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और ओम माथुर राजधानी में मौजूद है। बैठक में ही मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।
बता दें कि प्रदेश में भाजपा को जनादेश मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें सबसे पहला नाम डॉ. रमन सिंह का है जो पिछले 15 साल से राज्य में मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका अनुभव व संगठन में अच्छी पकड़ से हाईकमान उनके नाम पर मुहर लगा सकती है। इसके अलावा मौजूदा सांसद और विधायक सीट जीतने के साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरूण साव का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है।
भाजपा शुरू से ही ओबीसी की बात करती रही है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और धरमलाल कौशिक बड़ा चेहरा हैं। वहीं आदिवासी चेहरे के रूप में विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम भी शामिल है जिनके नाम पर भी मुहर लग सकती है। भाजपा ने राज्य में बंपर जीत के साथ सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं अब मंत्रिमंडल की भी चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के नाम पर आज शाम तक फैसला हो जाएगा। उसके बाद कुछ नए विधायकों को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है।




