• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत मुख्यमंत्री साय…

NBTV24 by NBTV24
June 24, 2026
in छत्तीसगढ़
0
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत मुख्यमंत्री साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती का अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का सर्वाेच्च उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती का शौर्य और त्याग आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ है। उनकी गौरवगाथा हमें विपरीत परिस्थितियों में भी साहस, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा अपने महान नायकों और गौरवशाली इतिहास का स्मरण करना अत्यंत आवश्यक है। जो समाज अपने इतिहास और विरासत को विस्मृत कर देता है, उसका भविष्य भी संकटग्रस्त हो जाता है, जबकि जो समाज अपने महापुरुषों को कृतज्ञता और सम्मान के साथ याद रखता है, उसका भविष्य सदैव उज्ज्वल होता है।

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने मुगल साम्राज्य की विशाल सेना के सामने अद्वितीय वीरता का परिचय दिया। अंतिम क्षण तक संघर्ष करते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान की रक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी तथा वीरगति को प्राप्त हुईं। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में साहस और स्वाभिमान के अप्रतिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास भी, विरासत भी के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। विकास की यात्रा तभी सार्थक होती है, जब हम अपनी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक चेतना और महान विभूतियों के योगदान को भी समान रूप से संरक्षित करें। रानी दुर्गावती ने जिस राष्ट्रचेतना, स्वाभिमान और संघर्ष की भावना का संचार किया, वह आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, डॉ. नंदकुमार साय, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

Next Post

निजी कोचिंग संस्थानों पर कसावट, मांगी गई जानकारी 7 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश

Related Posts

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…
छत्तीसगढ़

August 10, 2026
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…

स्टेट पॉवर कंपनीज के 12 संगठनों ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, 10 हजार कर्मचारियों के लिए OPS बहाली की मांग; 1235 पदों की भर्ती पर जताया आभार…

August 9, 2026
आधुनिक पहचान पर गर्व , शिक्षा से शक्ति और संस्कृति से समृद्धि आदिवासी दिवस पर बदलाव का  ये संकल्प…

700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…

कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएम साय

August 8, 2026
Next Post
निजी कोचिंग संस्थानों पर कसावट, मांगी गई जानकारी 7 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश

निजी कोचिंग संस्थानों पर कसावट, मांगी गई जानकारी 7 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

August 10, 2026
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

August 10, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां फहराएंगे तिरंगा…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

August 10, 2026
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

August 10, 2026
असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…
सामान्य

by NBTV24
August 10, 2026
0

असम :– बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग...

Read more
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

August 10, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां फहराएंगे तिरंगा…

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां फहराएंगे तिरंगा…

August 10, 2026
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…

डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…

August 10, 2026
स्टेट पॉवर कंपनीज के 12 संगठनों ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, 10 हजार कर्मचारियों के लिए OPS बहाली की मांग; 1235 पदों की भर्ती पर जताया आभार…

स्टेट पॉवर कंपनीज के 12 संगठनों ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, 10 हजार कर्मचारियों के लिए OPS बहाली की मांग; 1235 पदों की भर्ती पर जताया आभार…

August 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com