• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

बीजेपी विधायकों की बैठक, जानें कौन-कौन नेता हैं सीएम कुर्सी के दावेदार

NBTV24 by NBTV24
December 9, 2023
in आज, छत्तीसगढ़, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की रविवार को बैठक होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा –इस पर ‘सस्पेंस’ खत्म होने की संभावना है। भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, “भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम बैठक में मौजूद रहेंगे।”

उन्होंने बताया कि पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नबीन भी वहां मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। वहीं 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि भाजपा 2003 से 2018 तक तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह को नहीं चुनेगी तो वह किसी ओबीसी या आदिवासी मुख्यमंत्री को चुनेगी।

आदिवासी समुदाय से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, विधायक चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाली रेणुका सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम और लता उसेंडी तथा विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने वाली गोमती साय दावेदारों में शामिल हैं।

एसटी के लिए आरक्षित 29 सीट में से 17 सीट जीती भाजपा राज्य की आबादी में आदिवासी समुदाय की हिस्सेदारी 32 फीसदी है और भाजपा ने इस बार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 29 सीट में से 17 सीट जीती हैं।

भाजपा ने 2018 में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट में केवल तीन सीट जीती थीं। उसने इस बार आदिवासी बहुल सरगुजा संभाग में सभी 14 सीट पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस ने 2018 में संभाग की सभी 14 सीटें जीती थी। विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम और गोमती साय इसी संभाग से हैं।

विधायक चुने जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे चुके प्रदेश अध्यक्ष साव और नौकरशाह से नेता बने ओपी चौधरी दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं तथा मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं।

साव प्रभावशाली साहू (तेली) समुदाय से आते हैं जिनकी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभागों में बड़ी उपस्थिति है। राज्य की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी करीब 45 फीसदी है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़रायपुर
Previous Post

एक्शन मोड पर आई बीजेपी, कई नेताओं के खिलाफ जारी कारण बताओं नोटिस, ये है पूरा मामला…

Next Post

कांग्रेस सरकार बदलते ही आईपीएस अमित कुमार की वापसी

Next Post

कांग्रेस सरकार बदलते ही आईपीएस अमित कुमार की वापसी

Recent News

SSP ने तोड़ी मनमानी की कमर: वर्षों से एक ही थाने में जमे ASI रमेश यादव को हटाया गया

SSP ने तोड़ी मनमानी की कमर: वर्षों से एक ही थाने में जमे ASI रमेश यादव को हटाया गया

July 7, 2025
CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

July 4, 2025
कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

July 4, 2025
CG: बारिश से गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे पुल

CG: बारिश से गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे पुल

July 4, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

SSP ने तोड़ी मनमानी की कमर: वर्षों से एक ही थाने में जमे ASI रमेश यादव को हटाया गया

SSP ने तोड़ी मनमानी की कमर: वर्षों से एक ही थाने में जमे ASI रमेश यादव को हटाया गया

July 7, 2025
CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

July 4, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com